Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…
    • कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …
    • ज्यादातर बच्चे जिस उम्र में खेल-कूद में व्यस्त रहते है वहीं 14 साल के जैनम जैन ने AI कंपनी शुरू कर कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली…
    • पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»NHAI ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग वार्षिक पास शुल्क में की 75 रुपये की बढ़ोतरी…
    BREKING NEWS

    NHAI ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग वार्षिक पास शुल्क में की 75 रुपये की बढ़ोतरी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए फास्टैग वार्षिक पास शुल्क में संशोधन की घोषणा कर दी है. नये दर के अनुसार इसमें 75 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. इससे झारखंड के लगभग 18 लाख से अधिक लोगों को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि राज्य के इतने ही लोग इसका उपयोग करते हैं. झारखंड में कुल 22 ऑपरेशनल यूजर-फी प्लाजा हैं. इसकी पुष्टि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने की है. पहले इसका सालाना शुल्क 3 हजार लगता था, अब इसके लिए 3075 रुपये देना होगा. नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी.

    नेशनल हाइवे फी रूल्स, 2008 के अनुरूप किया गया है ये संशोधन

    यह संशोधन नेशनल हाइवे फी रूल्स, 2008 के प्रावधानों के अनुरूप किया गया है. फिलहाल देशभर में 56 लाख से अधिक उपयोगकर्ता फास्टैग वार्षिक पास का उपयोग कर रहे हैं, जो निजी वाहन मालिकों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है.

    किन गाड़ियों पर होगी लागू

    यह नई फीस उन निजी गाड़ियों पर लागू होगी जिनमें वैध फास्टैग लगा है. इस पास से देश के करीब 1,150 टोल प्लाजा पर टोल देना आसान हो जाता है. वार्षिक पास लेने के बाद बार-बार फास्टैग रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती. यह पास तब तक मान्य रहेगा, जब तक एक साल पूरा न हो जाए या वाहन 200 बार टोल पार न कर लें. इनमें से जो पहले होगा, उसी पर पास समाप्त हो जाएगा.

    कैसे किया जा सकता है इसका भुगतान

    वार्षिक पास का पैसा जमा करने के लगभग दो घंटे के अंदर यह आपके वाहन के फास्टैग पर चालू हो जाता है. इसका भुगतान राजमार्ग यात्रा ऐप या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये किया जा सकता है. गौरतलब है कि फास्टैग वार्षिक पास योजना 15 अगस्त 2025 को शुरू की गयी थी, जिसे देशभर के राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोग करने वालों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. यह सुविधा यात्रियों को सुविधाजनक, समय की बचत और किफायती यात्रा का विकल्प प्रदान करती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं

    July 3, 2026

    93 प्रतिशत पीएम किसान लाभार्थियों का एग्रीस्टैक पंजीयन पूर्ण, शेष कृषकों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील,प्रदेश में अव्वल बना बेमेतरा…

    July 3, 2026

    हाथ में बीयर की बोतल, फोन पर गाली, सिया गोयल का पब वाला वीडियो आया सामने

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.