Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन तिहार के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भीखमपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
    • सीहोर में अमोनिया गैस से भरे टैंकर में रिसाव, सूझबूझ से बचाई सैकड़ों जानें
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त
    • राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्री ट्रेनें प्रभावित
    • प्रपोज करना कैप्टन को पड़ेगा महंगा?विल यू मैरी मी…आर्मी जवान के प्रपोजल ने जीता दिल, अब सेना लेगी मामले पर एक्शन?
    • अब मन में भविष्य की चिंता नहीं, आशा, संतोष और आत्मसम्मान
    • राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न
    • विश्व पर्यावरण दिवस विशेष-कनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बम विस्फोट मामले में NIA ने TMC नेता शौकत मोल्ला के घर पर मारा छापा
    राष्ट्रीय

    बम विस्फोट मामले में NIA ने TMC नेता शौकत मोल्ला के घर पर मारा छापा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को पूर्व विधायक और TMC नेता शौकत मोल्ला के आवास पर छापा मारा और उनसे पूछताछ की। यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए उस बम विस्फोट मामले में की गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस विस्फोट की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग के बाद मामला NIA को सौंपा गया था। जांच अपने हाथ में लेने के बाद एजेंसी अब तक कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें TMC नेता वहीदुल इस्लाम भी शामिल हैं।

    गुरुवार सुबह एनआईए की विशेष टीम TMC के पूर्व विधायक के आवास पर पहुंची और मामले से जुड़े संभावित संबंधों की जांच के लिए कई अहम जानकारियां जुटाईं। इस दौरान मोल्ला की पत्नी और बेटी भी घर के अंदर जाती हुई दिखाई दीं। हालांकि उनकी बेटी ने इसको लेकर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

    79 देसी बम बरामदगी मामले की भी जांच कर रही NIA

    इस बीच, NIA ने 27 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में देसी बमों की बरामदगी के मामले को भी अपने हाथ में ले लिया है। एजेंसी ने इस घटना में आतंकवादी गतिविधियों के संभावित एंगल को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर नई एफआईआर दर्ज की है। NIA के अनुसार, यह मामला 25 अप्रैल को कोलकाता पुलिस द्वारा बरामद किए गए 79 देसी बमों और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियों से जुड़ा है। एजेंसी का कहना है कि इन विस्फोटकों को ऐसे स्थान पर छिपाकर रखा गया था, जिससे आम लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा था।

    कब और कहां से मिले थे बम?

    बता दें कि मामला 25 अप्रैल 2026 को उत्तर काशीपुर थाना, भांगर डिवीजन में FIR संख्या 62/2026 के तहत दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की धाराएं लगाई गई थीं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दक्षिण 24 परगना जिले के मझेरहाट के पोइलपाड़ा इलाके में कब्रिस्तान के पास स्थित एक परित्यक्त मकान में देसी बम और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने जूट की रस्सियों से बंधी हुई 79 गोलाकार संदिग्ध देसी बमों के साथ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया था फिलहाल NIA इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन विस्फोटकों के पीछे किस नेटवर्क का हाथ था और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली आएंगे तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा, घुटने की होगी सर्जरी

    June 4, 2026

    ‘कैरी मी बैक पॉलिसी’, केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद कचरा वापस लाना जरूरी

    June 4, 2026

    राज्यसभा नहीं जाएंगे रवनीत सिंह बिट्टू? केंद्रीय मंत्री ने कहा-पंजाब की जनता के लिए काम करने की इच्छा

    June 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.