Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स! आखिर क्या है Cockroach Janta Party?
    • वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
    • नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड
    • छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
    • सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
    • शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र
    • जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने परिवार पर कराया हमला, CCTV में कैद वारदात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप का कोहोर्ट 4.0 इनक्यूबेशन प्रोग्राम सफल, 17 स्टार्टअप्स को मिला चयन
    छत्तीसगढ़

    एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप का कोहोर्ट 4.0 इनक्यूबेशन प्रोग्राम सफल, 17 स्टार्टअप्स को मिला चयन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर की नवाचार एवं उद्यमिता प्रकोष्ठ एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (NITRRFIE) ने कोहोर्ट 4.0 इनक्यूबेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 36 महत्वाकांक्षी स्टार्टअप्स ने भाग लिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थटेक, ई-कॉमर्स, फिनटेक, एजुकेशन टेक्नोलॉजी और डिजिटल मार्केटिंग जैसे विविध क्षेत्रों में अपने अभिनव व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए।

    कुल आवेदनों में से 25 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन कमेटी के समक्ष अपने विचार रखे। विस्तृत मूल्यांकन के बाद समिति ने 15 आवेदनों को इनक्यूबेशन सहयोग और 2 आवेदनों को प्री-इनक्यूबेशन के लिए चयनित किया। इस उपलब्धि के साथ NITRRFIE में इनक्यूबेटेड स्टार्टअप्स की संख्या 50 से अधिक हो गई है, जो प्रदेश ही नहीं, देश के उद्यमशीलता परिदृश्य में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

    इस अवसर पर बोर्ड निदेशक NITRRFIE डॉ. समीर बाजपेयी ने कहा कि “कोहोर्ट 4.0 के विचार भारत की उद्यमशीलता भावना में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। हमारा लक्ष्य इन उच्च संभावनाओं वाले विचारों को सफल और बाज़ार-तैयार उपक्रमों में बदलना है।”

    फैकल्टी प्रभारी डॉ. अनुज कुमार शुक्ला ने कहा कि “हमारा ध्यान उद्यमियों की यात्रा के हर चरण में मजबूत समर्थन प्रणाली प्रदान करने पर है। हम शैक्षणिक ज्ञान और वास्तविक दुनिया के बीच की खाई को पाटने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।”

    यह आयोजन एनआईटी रायपुर के निदेशक प्रो. एन. वी. रमना राव के दूरदर्शी नेतृत्व और NITRRFIE टीम के अथक प्रयासों से संभव हुआ। इसमें प्रभारी अधिकारी श्री पवन कटारिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री मेधा सिंह और इनक्यूबेशन मैनेजर श्री सुनील देवांगन का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाई।

    कोहोर्ट 4.0 कार्यक्रम ने एक बार फिर यह साबित किया कि NITRRFIE युवा मस्तिष्कों में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा प्रभावी स्टार्टअप उपक्रमों को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण

    May 20, 2026

    नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड

    May 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

    May 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.