Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»नोरा फतेही जैसी दिखे बीवी इसलिए रोज कराता था तीन घंटे जिम, थाने पहुंचा मामला
    क्राइम

    नोरा फतेही जैसी दिखे बीवी इसलिए रोज कराता था तीन घंटे जिम, थाने पहुंचा मामला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ:

    क्या हो अगर कोई पति एकाएक अपनी पत्नी को बॉलीवुड की किसी मशहूर एक्ट्रेस की तरफ फिट रखने और वैसा ही फीगर बनाने के लिए जोर-जबरदस्ती करने लगे. इसके लिए वो पत्नी से रोजाना तीन घंटे एक्सरसाइज करने को कहे और ऐसा न करने पर खाना तक ना दें. आप सोच रहे होंगे कि ऐसी जिद कोई पत्नी क्यों ही मानेगी और ऐसे पति के खिलाफ तो तुरंत पुलिस में शिकायत करनी चाहिए. आप सही हैं. उत्तर के गाजियाबाद से आए एक मामले में पीड़ित पत्नी ने भी ऐसा ही किया. उसने सनकी पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

    अपनी शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसका पति चाहता था कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की तरह दिखे. इसके लिए वो पत्नी पर रोजाना तीन घंटे एक्सरसाइज करने का दवाब भी बना रहा था. पत्नी जब पति की इस तरह की जिद से तंग आ गई तो उसने पुलिस इसकी सूचना पुलिस को दी.

    महिला के मुताबिक उसकी कद काठी सामान्य है और रंग साफ है फिर भी उसकी शारीरिक बनावट को लेकर ताने दिए जाते हैं. महिला का आरोप है कि उसके पति को दूसरी लड़कियों में बहुत रूचि है वह लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखता है. शिकायत के मुताबिक महिला का पति और ससुराल वाले उसको तीन घंटे रोजाना एक्सरसाइज करवाते हैं. वह किसी दिन 3 घंटे एक्सरसाइज नहीं कर पाती तो उस को खाना नहीं दिया जाता है. उसके पति और ससुराल वाले चाहते हैं कि उसका फिगर नोरा फतेही जैसी बन जाए.पुलिस ने इस मामले में महिला के पति सास ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है. 

    पीड़िता ने पुलिस की दी शिकायत में अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.  महिला ने गाजियाबाद के महिला थाने में जो मुकदमा दर्ज करवाया है उसके मुताबिक उसकी शादी 6 मार्च 2025 को मेरठ के एक युवक से हुई थी. उसकी यह शादी अरेंज मैरिज थी. शादी में लड़की वालों की तरफ से 16 लाख के गहने 24 लाख की महिंद्र स्कॉर्पियो 10 लाख रुपए कैश ससुराल वालों को दिए गए. महिला की शिकायत के मुताबिक शादी में करीब 76 लाख रुपए का खर्चा हुआ था. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट

    September 18, 2026

    17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.