Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    • सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश
    • मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…
    • शादी के कुछ ही महीनों बाद पति बना हैवान,पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा…
    • केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: एम्स के आईसीयू में भर्ती
    • योगेश वर्मा के आयोजन में भव्य दही हांडी उत्सव, मानपुर की टीम ने जीता 21 हजार रुपये का पुरस्कार
    • यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में इलेक्शन का काउंटडाउन, फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
    • देर से घर लौटी घरवालों ने डांट दिया,इसी बात से नाराज दिल्ली में 13 साल की बच्ची ने की आत्महत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»अब AIADMK नेता के बिगड़े बोल, तृषा का नाम लेकर विजय पर कसा तंज
    मुख्य समाचार

    अब AIADMK नेता के बिगड़े बोल, तृषा का नाम लेकर विजय पर कसा तंज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में आपत्तिजनक टिप्पणियों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख और मुख्यमंत्री विजय पर हमला बोलने के चक्कर में राजनीतिक दल बार-बार अभिनेत्री तृषा कृष्णन को घसीठ रहे हैं।

    डीएमके नेता के बाद AIADMK के एक नेता ने तृषा पर विवादित बयान देकर नए राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है।

    AIADMK नेता का आपत्तिजनक बयान

    AIADMK के वरिष्ठि नेता और आर.बी. उदयकुमार ने थूथुकुडी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि, तमिलनाडु को इस बात का इंतजार है कि विजय के चहेती तृषा को डिप्टी सीएम बन बनाया जाएगा।

    उदयकुमार कावेरी जल विवाद पर राज्य सरकार की विफलता और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सरकारी समितियों में जगह मिलने की आलोचना कर रहे थे।

    तृषा के फैंस हुए नाराज

    इस टिप्पणी के सामने आते ही तृषा के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। तृषा फैंस एसोसिएशन ने मदुरै में जगह-जगह पोस्टर लगाकर उदयकुमार के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की।

    पहले भी निशाने पर रही हैं तृषा

    यह पहला मौका नहीं है जब तृषा को लेकर इस तरह की टिप्पणी की गई हो। हाल ही में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन पर भी एक रैली के दौरान तृषा को लेकर डबल मीनिंग वाली टिप्पणी करने के आरोप लगे थे।

    इसके बाद टीवीके की महिला विंग ने तंजावुर में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने उदयनिधि को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। हालांकि, डीएमके का कहना था कि उदयनिधि के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।

    बीजेपी नेता ने भी की थी टिप्पणी

    इससे पहले बीजेपी नेता नैनार नागेंद्रन ने भी विजय की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर तंज कसते हुए विवादित बयान दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत

    September 7, 2026

    मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…

    September 7, 2026

    देर से घर लौटी घरवालों ने डांट दिया,इसी बात से नाराज दिल्ली में 13 साल की बच्ची ने की आत्महत्या…

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.