Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि
    • घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
    • महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
    • अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
    • ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»हिंदी नहीं जानता NRI बच्चा, फिर भी गाया ‘जब जिद पे आ गईं पार्वती’ गाना, रशियन मां का रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल
    अजब गजब

    हिंदी नहीं जानता NRI बच्चा, फिर भी गाया ‘जब जिद पे आ गईं पार्वती’ गाना, रशियन मां का रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोशल मीडिया पर एक एनआरआई बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। सबसे खास बात यह है कि बच्चा हिंदी बोलना नहीं जानता है, लेकिन जब जिद पे आ गईं पार्वती गाना गा रहा है। रशियन मां का रिएक्शन वायरल हो गया है। 

    संगीत को महसूस करने के लिए भाषा की जरूरत नहीं होती। धुन और भावनाएं सीधे दिल तक पहुंच जाती हैं। इन दिनों फिल्म हनुमान अंश का गाना जब जिद पे आ गईं पार्वती सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। इस गाने पर बच्चे, बड़े और कई अन्य लोग रील्स बना रहे हैं। इसी बीच एक छोटे एनआरआई बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जो हिंदी न बोल पाने के बावजूद पूरे उत्साह से यह भजन गाता नजर आ रहा है। बच्चे का अंदाज देखकर उसकी रशियन मां भी हैरान रह जाती हैं। 

    हिंदी नहीं आती, लेकिन भजन के बोल हैं याद

    इंस्टाग्राम पर भारतीय-रशियन कपल के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में बच्चा जब जिद पे आ गईं पार्वती, समझाने पहुंचे सप्तऋषि…, गाने को पूरे जोश के साथ गाता दिखाई देता है। उसके चेहरे के भाव और गाने के प्रति उत्साह लोगों का दिल जीत रहे हैं। खास बात यह है कि बच्चा हिंदी में बातचीत नहीं कर पाता, लेकिन उसे गाने के बोल याद हैं। बेटे को इतनी सहजता से गाते देख उसकी रशियन मां साशा भी आश्चर्य से उसे निहारती रह जाती हैं। उनके चेहरे पर खुशी और हैरानी का मिला-जुला भाव इस वीडियो को और खास बना रहा है।

    सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार

    वीडियो वायरल होने के बाद लोग बच्चे की मासूमियत और गायकी की तारीफ कर रहे हैं। किसी को उसकी आवाज प्यारी लगी, तो किसी ने मां के रिएक्शन को वीडियो का सबसे खूबसूरत पल बताया है। लोग वीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने मजाक में बच्चे का वोकल टीचर बनने की इच्छा भी जताई, जबकि कई लोगों ने कहा कि इस गाने को सुनकर उनका दिन बन गया। भारतीय और रूसी संस्कृति से जुड़े लोगों के बीच भी वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल से दिल्ली पढ़ने आई लड़की बनी कंटेंट क्रिएटर, 13 हजार फॉलोअर्स पर एक ही ब्रांड से की 34000 की कमाई

    November 21, 2026

    भारत छोड़ते समय रो पड़ा अमेरिकी कपल, बोला- लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों

    November 15, 2026

    थाईलैंड गए इंडियन व्लॉगर ने सड़कों पर देखी अनोखी बात, बोला- हमारे देश में कब होगा

    November 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.