Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद के निर्णय…
    • कॉलेजों में शुरू होगी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की पढ़ाई, बाल सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार
    • क्रेडा विभाग की योजनाओं से दो वर्षों में आमजन के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
    • पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • नोएडा मज़दूर आंदोलन: अब अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन, पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब
    • घर पर बनाएं केरल स्‍टाइल आम करी, मीठे, तीखे और खट्टे स्वाद का बेमिसाल संगम, देखें रेसिपी
    • ब्रेकफास्ट के लिए क्या है बेहतर केला या संतरा?, जानें इनके फायदे और नुकसान
    • मजदूरों के हिंसक होने पर नोएडा DM ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों को दी चेतावनी, उलंघ्घन करने पर लाइसेंस होंगे रद्द
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»नाबालिग समेत 180 लड़कियों की वायरल की आपत्तिजनक वीडियो, पुलिस ने अहमद तनवीर को किया गिरफ्तार 
    क्राइम

    नाबालिग समेत 180 लड़कियों की वायरल की आपत्तिजनक वीडियो, पुलिस ने अहमद तनवीर को किया गिरफ्तार 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 180 महिलाओं और लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन वायरल करने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। अमरावती निवासी राज्यसभा सदस्य अनिल बोंडे ने इस मामले की एक विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अयान अहमद तनवीर अहमद के रूप में हुई है, जो अमरावती जिले के परतवाड़ा का निवासी है।

    उन्होंने बताया कि उसे 11 अप्रैल को तब हिरासत में लिया गया जब कुछ महिलाओं और लड़कियों के साथ उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आये। परतवाड़ा पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया, पीड़ित नाबालिग प्रतीत होती हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर उन्हें बहला-फुसलाकर उनकी मर्जी के खिलाफ अश्लील तस्वीरें लीं, वीडियो बनाये और पीड़ितों को बदनाम करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

    पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और सबूत जुटाने के लिए उसकी जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 294 (अश्लील सामग्री की बिक्री और वितरण), पॉक्सो की धारा आठ और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।  अदालत ने उसे 21 अप्रैल 2026 तक पुलिस कस्टडी में भेजा है। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में से किसी ने भी इस मामले में पुलिस से संपर्क नहीं किया है। पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिवारों से आगे आकर मामले में सहयोग करने की अपील की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

    यूं बिछाता था जाल
    अयान पहले अमरावती के कोचिंग सेंटर में खुद की एडमिशन करवाता उसके बाद सेंटर की लड़कियों के साथ दोस्ती करता और फिर उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसा होटलों में ले जाता जहां वह उनकी अश्लील वीडियों बनाता था और उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करता। उसने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय की लड़कियों को अपना शिकार बनाया। भाजपा सांसद की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में सांसद को उस समय जानकारी मिली जब आरोपी अयान एक अश्लील वीडियो 50,000 रुपए बेचने की फिराक में था। 

    वहीं दूसरी ओर, मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों ने भी पुलिस स्टेशन जाकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और समुदाय की प्रतिष्ठा को धूमिल होने से बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मोहम्मद अयाज़ कथित तौर पर पहले एआईएमआईएम के पदाधिकारी रह चुके हैं। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो और तस्वीरों में, वे MIM के अमरावती अध्यक्ष हाजी इरफान खान से पत्र प्राप्त करते और पार्टी की रैलियों में सोशल मीडिया ‘REEL’ रिकॉर्ड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, मामला सामने आने के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐसे कई वीडियो हटा दिए गए हैं।

    पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए सांसद बोंडे ने दावा किया कि इस मामले में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। उन्होंने SIT और साइबर कर्मियों द्वारा इसकी जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि एक गिरोह ने (ऐसे अपराधों के लिए) स्नैपचैट और व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपी का मोबाइल फोन जब्त करना चाहिए और उसके साथियों के साथ हुई बातचीत का पता लगाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला ने अपनी 13 साल की बेटी की करदी हत्या, फिर दी अपनी जान, पारिवारिक चिंताओं के चलते उठाया

    April 15, 2026

    प्रेमी की शादी किसी और से तय, नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के होने वाली पत्नी पे फेका तेज़ाब

    April 15, 2026

    ग्राहक बनकर आया था लूटेरा,को फोटो भेजनी है’ कहकर 5 अंगूठियां पहनीं, फिर ज्वेलर की आंखों में स्प्रे मारकर भागा…

    April 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.