Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»दफ्तर में बैठकर बॉलीवुड सॉन्ग गाने की मिली सजा, नांदेड़ में अफसर निलंबित
    BREKING NEWS

    दफ्तर में बैठकर बॉलीवुड सॉन्ग गाने की मिली सजा, नांदेड़ में अफसर निलंबित

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के नांदेड जिले में एक तहसीलदार को शासकीय कार्यालय में बैठकर ‘तेरा जैसा यार कहा’ गाने का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है. उमरी तहसील के तत्कालीन तहसीलदार प्रशांत थोरात (Tehsildar Prashant Thorat) ने अपने विदाई समारोह के दौरान अपने दफ्तर में बैठकर यह गाना गाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद, जिल्हाधिकारी के आदेश पर विभागीय आयुक्त ने उन्हें निलंबित कर दिया.

    क्या है पूरा मामला ?

    प्रशांत थोरात, जो उमरी तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे, 8 अगस्त को लातूर जिले के रेणापुर में स्थानांतरित हो गए थे. उनके विदाई कार्यक्रम का आयोजन उमरी तहसील कार्यालय में उनके साथियों द्वारा किया गया था. इसी कार्यक्रम के दौरान, प्रशांत थोरात ने दफ्तर में बैठकर ‘तेरा जैसा यार कहा’ गाना गाया, जो वायरल हो गया.वीडियो में प्रशांत थोरात गाने के दौरान अनुशासनहीनता दिखाते हुए लोगों के गले मिलते नजर आए. यह वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया.

    मामले में महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की प्रतिक्रिया

    वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार में महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा, “वीडियो में थोरात का वर्तन एक जिम्मेदार शासकीय अधिकारी के लिए उचित नहीं है. उनका व्यवहार शासन और प्रशासन की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है. इसलिए, जिल्हाधिकारी द्वारा भेजे गए रिपोर्ट के आधार पर प्रशांत थोरात को तुरंत निलंबित किया गया है.

    महसूल मंत्री बावनकुले ने यह भी कहा, “शासकीय पद पर रहते हुए हर अधिकारी को पद की गरिमा का पालन करना चाहिए. शासकीय मंच पर होने वाले कार्यक्रमों में मर्यादा का पालन करना अत्यंत आवश्यक है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    अवैध हथियार सप्लायर मेरठ से गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच के चढ़ा हत्थे; केस दर्ज

    May 9, 2026

     कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार!

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.