Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तेल बाजार, 32 देशों ने लिया ये फैसला बदल सकता है कीमतों का खेल…
    व्यापार

    तेल बाजार, 32 देशों ने लिया ये फैसला बदल सकता है कीमतों का खेल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनेस डेस्कः पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की आपूर्ति पर पड़े असर के बीच International Energy Agency (IEA) ने बड़ा फैसला लिया है। एजेंसी के 32 सदस्य देशों ने मिलकर 400 मिलियन बैरल कच्चा तेल बाजार में रिलीज करने पर सहमति जताई है। यह आईईए के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ऑयल रिलीज माना जा रहा है। IEA के फैसले से कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने की उम्मीद है।

    इससे पहले वर्ष 2022 में Russia–Ukraine War के दौरान आईईए ने लगभग 182 मिलियन बैरल तेल जारी किया था। फिलहाल सदस्य देशों के पास करीब 1.2 अरब बैरल कच्चे तेल का रणनीतिक भंडार मौजूद है। 

    बैठक में सर्वसम्मति से पास हुआ प्रस्ताव

    इस फैसले को लेकर मंगलवार को आईईए सदस्य देशों की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था और बुधवार को इस पर मतदान हुआ। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी 32 देशों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का समर्थन किया। अगर एक भी देश वीटो कर देता तो यह प्रस्ताव पारित नहीं हो पाता।

    IEA का मुख्यालय Paris में स्थित है और यह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर रखने के लिए सदस्य देशों के साथ मिलकर रणनीतिक फैसले लेती है।

    अमेरिका और जापान देंगे सबसे ज्यादा तेल

    रिपोर्ट के अनुसार इस रिलीज में अमेरिका और जापान का योगदान सबसे ज्यादा रहेगा। यूरोपीय देशों ने भी इसमें भागीदारी की पुष्टि की है। जर्मनी की अर्थव्यवस्था मंत्री ने भी संकेत दिया है कि उनका देश इस पहल का हिस्सा बनेगा।

    तेल कीमतों पर पड़ सकता है असर

    विशेषज्ञों के मुताबिक अगर यह तेल जल्द बाजार में उतारा गया तो कच्चे तेल की कीमतों में राहत मिल सकती है। हाल ही में कच्चे तेल का भाव 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, जो करीब चार साल का उच्चतम स्तर है।

    फिलहाल वैश्विक स्तर पर करीब 20 मिलियन बैरल प्रतिदिन सप्लाई बाधित होने का अनुमान है, जबकि आईईए के सदस्य देश एक महीने में लगभग 100 मिलियन बैरल तेल बाजार में उतारने की योजना बना रहे हैं। इसके तहत रोजाना करीब 3.3 मिलियन बैरल तेल जारी किया जा सकता है।

    इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड करीब 4.58% बढ़कर 91.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि WTI क्रूड लगभग 4.73% की तेजी के साथ 87.40 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    HSBC ने 2026-27 के लिए GDP वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6% किया

    May 12, 2026

    Elon Musk के Grok की लोकप्रियता में बड़ी गिरावट, डाउनलोड घटकर 83 लाख पर पहुंचा AI चैटबॉट

    May 12, 2026

    WiFi राउटर के एंटीना को सीधा ऊपर की तरफ रखें या झुकाकर?…

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.