Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    • दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
    • “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
    • सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»शादी की पहली सालगिरह पर सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल पर लुटाया प्यार, अनोखी है ’23 जून’ डेट की कहानी …
    मनोरंजन

    शादी की पहली सालगिरह पर सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल पर लुटाया प्यार, अनोखी है ’23 जून’ डेट की कहानी …

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने आठ साल तक डेट करने के बाद 23 जून 2024 को शादी कर लिया था. आज ये कपल अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहा है. आज ही के दिन इस कपल ने एक प्राइवेट रजिस्टर्ड मैरिज किया था. सालगिरह के मौके पर एक्ट्रेस ने पति और ससुराल वालों के लिए एक खास नोट लिखा है.

    फिल्मों की लव स्टोरी जैसी है इस कपल की कहानी

    बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. करीना कपूर के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ में सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासा किया था कि जहीर इकबाल से मिलने के एक हफ्ते बाद ही उन्हें “आई लव यू” कह दिया था. पहली नजर का प्यार बताते हुए कहा- “कोई क्लिक होता है, जब आपको महसूस होता है कि यही इंसान आपका है.

    कपल के लिए क्यों खास है 23 जून

    वहीं, जहीर इकबाल ने अपने इंटरव्यू में बताया कि 23 जून को ही 2017 में उन्होंने और सोनाक्षी सिन्हा ने एक फिल्म स्क्रीनिंग के बाद पांच घंटे साथ बिताया था. उसी दिन पहली बार दोनों को अहसास हुआ था कि कुछ खास कनेक्शन है. यही कारण है कि इस तारीख को उन्होंने अपनी शादी के लिए चुना, जो अब उनकी जिंदगी का सबसे अहम दिन बन गया है.

    अपनी शादी की पहली सालगिरह पर सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “उस आदमी को सालगिरह की शुभकामनाएं जो 8 साल तक मेरा बॉयफ्रेंड और 1 साल से मेरा पति है. शुक्र है वो आज भी वैसा ही है.” वहीं, दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने घर की डेकोरेशन की तस्वीर शेयर की और अपने सास-ससुर के लिए लिखा “दुनिया के सबसे अच्छे ससुराल वाले. पहले उन्होंने मुझे ये इंसान दिया और फिर बेशुमार प्यार.”

    सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट

    वर्कफ्रंट की बात करें, तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म ‘निकिता रॉय’ में नजर आएंगी. इस फिल्म को उनके भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म ‘निकिता रॉय’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘हम्म जो डर गया वो मर गया’, सलमान खान की पोस्ट से फैंस के बिच मची हलचल, लोगो ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया

    July 25, 2026

    क्या 4 महीने बाद ही टूट गई रैपर बादशाह की शादी? पत्नी का वीडियो देख कंफ्यूज हुए फैंस

    July 23, 2026

    सिनेमाघरों में रिलीज हुई जन नायकन, जानें कैसी है थलापति विजय की आखिरी फिल्म…

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.