Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बर्थडे मनाने के बहाने युवती के साथ किया गैंगरेप, कोलकाता की ये घटना आपको हिलाकर रख देगी
    क्राइम

    बर्थडे मनाने के बहाने युवती के साथ किया गैंगरेप, कोलकाता की ये घटना आपको हिलाकर रख देगी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    दुष्कर्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता:

    कोलकाता में एक बार फिर महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई है. घटना रीजेंट पार्क इलाके की बताई जा रही है. पुलिस ने इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है. आरोपियों की पहचान चंदन मिलक और दीप के रूप में की गई है. घटना के बाद से ही दोनों आरोपी लापता बताए जा रहे हैं. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पीड़िता के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करना चाहते थे.  

    पुलिस की शुरुआती में जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों ने जिस लड़की के साथ गैंगरेप किया है उसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरिदेवपुर निवासी पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ ये घटना उस समय हुई है जब चंदन उसे जन्मदिन मनाने के बहाने दीप के घर ले गया.

    पुलिस सूत्रों में से एक ने बताया कि महिला का जन्मदिन शुक्रवार को था. उस मौके पर, आरोपी चंदन और दीप पीड़िता को उसके फ्लैट पर ले गए. वहां उन्होंने खाना खाया, इसके बाद जब वह घर लौटने लगी, तो आरोपियों ने उसे रोक लिया. उन्होंने कथित तौर पर दरवाज़ा बंद कर दिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. 

    सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे पीड़िता भागने में कामयाब रही.घर लौटने के बाद, उसने अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद शनिवार को संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

    अपनी शिकायत में, महिला ने यह भी कहा कि कई महीने पहले उसका परिचय चंदन से हुआ था. उसने खुद को दक्षिण कोलकाता की एक बड़ी दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख बताया. उसके ज़रिए पीड़िता का परिचय दीप से हुआ और तीनों एक-दूसरे के संपर्क में थे.उसने अपनी शिकायत में कहा कि दोनों आरोपियों ने उसे पूजा समिति में शामिल कराने का वादा किया था.

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की श्रृंखला में यह घटना नवीनतम है.25 जून को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज परिसर में एक लॉ छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ. कॉलेज का पूर्व छात्र मोनोजीत मिश्रा इस मामले का मुख्य आरोपी है और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वह कॉलेज की तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) इकाई का पूर्व अध्यक्ष था. टीएमसीपी ने पिछले दो सालों से मिश्रा से अपना कोई संबंध न होने की बात कही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.