Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी, रायपुर में 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला…
    • हैवानियत के दौरान चीखी थी मासूम, दरिंदे विनय ने पाइप से किया लहूलुहान; गाजियाबाद रेप केस में सनसनीखेज खुलासा
    • बलरामपुर में एक अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप,चीखने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण फिर जो हुआ…
    • छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ढाई वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य
    • कर्नाटक के सीएम और उनकी 40 साल पुरानी दोस्त यज्दी रोडकिंग बाइक
    • लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार
    • ‘ नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई 90 फीसदी खत्म’ , US-Iran तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
    • पहलगाम आतंकी हमले के मामले में जम्मू की अदालत ने लश्कर चीफ हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट किया जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»एक साल का प्रेम विवाह बिस्तर के नीचे मिला महिला का शव, कहानी बेहद खौफनाक है
    क्राइम

    एक साल का प्रेम विवाह बिस्तर के नीचे मिला महिला का शव, कहानी बेहद खौफनाक है

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कमुआ गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. प्रेम विवाह के एक साल बाद ही एक विवाहिता अनीता की गला काटकर हत्या कर दी गई. उसका खून से लथपथ शव बेड के नीचे मिला, और पास ही हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना हंसिया बरामद हुआ है. पुलिस ने मृतका के पति और देवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

    क्या है पूरा मामला?

    हाफिजगंज के कमुआ गांव के अनिल और अनीता ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था. मंगलवार देर रात अनीता का शव कमरे में बेड के नीचे मिला. हत्या गला काटकर की गई थी. कमरे से हत्या में इस्तेमाल किया गया हंसिया भी बरामद हुआ. पति अनिल और देवर सचिन ने पुलिस को बताया कि वे दोनों काम पर निकल गए थे. लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के बाहर ताला लगा हुआ था और अनीता का मोबाइल बंद था. इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया.

    पुलिस को संदेह है कि इस वारदात को लूट या अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंजाम देने की तरह दिखाने की कोशिश की गई है. एसपी ने बताया कि बाहर से ताला लगाकर ऐसा जताने की कोशिश की गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे कोई करीबी हो सकता है, जिसने वारदात को अंजाम देने के बाद बाहर से ताला लगा दिया.

    घटनास्थल पर रखा सामान तितर-बितर था। शव के पास पड़े हंसिया की नोंक भी मुड़ गई थी। लग रहा था कि अनीता ने मरने से पहले काफी संघर्ष किया होगा। वह शरीर से बलिष्ठ थी, पुलिस भर्ती की काफी समय से तैयारी कर रही थी। शुरू में पुलिस को यह दिखाने की कोशिश की गई कि बदमाश आए होंगे, लेकिन घर का सारा सामान मिल गया तो यह आशंका खारिज हो गई। 

    घटना की सूचना मिलते ही मृतका अनीता के मायके वाले मौके पर पहुंचे. मृतका के भाई चंद्रपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में पति अनिल, देवर सचिन, और सास-ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि शादी के बाद से ही अनीता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति अनिल और देवर सचिन को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी, रायपुर में 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला…

    July 14, 2026

    हैवानियत के दौरान चीखी थी मासूम, दरिंदे विनय ने पाइप से किया लहूलुहान; गाजियाबाद रेप केस में सनसनीखेज खुलासा

    July 14, 2026

    बलरामपुर में एक अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप,चीखने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण फिर जो हुआ…

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.