Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान,आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान…
    • सुशासन तिहार 2026: सिमड़ा शिविर में 4 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की खुशियों की चाबी
    • शादी की पहली सालगिरह:उसी दिन 3 माह की गर्भवती विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला….
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: गुवाहाटी और कोलकाता से 13 सटोरिए गिरफ्तार, मोबाइल और एटीएम समेत कई सामान जब्त
    छत्तीसगढ़

    ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: गुवाहाटी और कोलकाता से 13 सटोरिए गिरफ्तार, मोबाइल और एटीएम समेत कई सामान जब्त

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सट्टा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले तीन अलग-अलग पैनलों का भंडाफोड़ कर 13 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ आरोपी रायपुर के हैं, जबकि बाकी गुवाहाटी और कोलकाता से हैं। इनके पास से मोबाइल फोन, एंट्री बुक, पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं।

    किराए के फ्लैट से चल रहा था सट्टा कारोबार
    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गुवाहाटी और कोलकाता में किराए के फ्लैट लेकर सट्टे का संचालन कर रहे थे। पूरा सट्टा कारोबार तीन शिफ्टों में बंटा हुआ था, जिसमें अलग-अलग लोग अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। आईपीएल शुरू होने से पहले ये आरोपी रायपुर छोड़कर अन्य राज्यों में चले गए थे, जहां मुख्य सट्टा संचालकों ने उन्हें ठहरने के लिए फ्लैट मुहैया कराया। इसके बाद जैसे ही आईपीएल शुरू हुआ, सट्टा गतिविधियां भी शुरू हो गईं।

    छत्तीसगढ़ से बाहर शिफ्ट किए जा रहे पैनल
    छत्तीसगढ़ में सट्टे के खिलाफ बढ़ती कार्रवाई के चलते सट्टा पैनल अब अन्य राज्यों में संचालित किए जा रहे हैं। इनमें अधिकांश युवक बाहरी होते हैं, जबकि पैनल की निगरानी कुछ स्थानीय लोग करते हैं जो स्थायी रूप से वहां रह रहे हैं। ये स्थानीय संचालक पूरे नेटवर्क की मॉनिटरिंग करते हैं।

    सप्ताह में एक बार मिलते हैं पैनल संचालक
    रायपुर के कुछ सटोरिए अब मनाली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता और गोवा जैसे शहरों में पैनल चला रहे हैं। ये लोग सप्ताह में एक बार वहां जाकर अपने नेटवर्क से मिलते हैं, होटल में बैठक करते हैं और फिर वापस लौट जाते हैं। पैसों का बंटवारा भी सप्ताह में एक बार ही होता है।

    रायपुर के कई युवक हो चुके हैं लापता
    पंडरी, राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, रविभवन और लाल गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसे इलाकों में काम करने वाले कई युवक अब रायपुर में नहीं हैं। इन्हें सट्टा रैकेट में 20 से 25 हजार रुपये मासिक वेतन पर शामिल किया गया है। इनमें कुछ मोबाइल दुकानों में काम करने वाले युवक हैं, जबकि कुछ की खुद की दुकानें भी हैं।

    जुआ रोकने पर महिला के साथ मारपीट
    वहीं दूसरी ओर, विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम दोंदेखुर्द में जुआ खेलने से मना करने पर एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। महिला ने जब जनपद सदस्य और सरपंच को सूचना दी, तो वे समझाने पहुंचे। इसी दौरान एक जुआरी ने गुस्से में आकर जनप्रतिनिधियों के सामने ही महिला की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान,आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान…

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026: सिमड़ा शिविर में 4 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की खुशियों की चाबी

    May 9, 2026

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.