Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद के निर्णय…
    • कॉलेजों में शुरू होगी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की पढ़ाई, बाल सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार
    • क्रेडा विभाग की योजनाओं से दो वर्षों में आमजन के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
    • पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • नोएडा मज़दूर आंदोलन: अब अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन, पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब
    • घर पर बनाएं केरल स्‍टाइल आम करी, मीठे, तीखे और खट्टे स्वाद का बेमिसाल संगम, देखें रेसिपी
    • ब्रेकफास्ट के लिए क्या है बेहतर केला या संतरा?, जानें इनके फायदे और नुकसान
    • मजदूरों के हिंसक होने पर नोएडा DM ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों को दी चेतावनी, उलंघ्घन करने पर लाइसेंस होंगे रद्द
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»ट्रेकर्स के लिए खुली वैली ऑफ फ्लावर्स , 300 प्रकार के फूल, ऐसी प्राकृतिक सुंदरता कही नही।
    राष्ट्रीय

    ट्रेकर्स के लिए खुली वैली ऑफ फ्लावर्स , 300 प्रकार के फूल, ऐसी प्राकृतिक सुंदरता कही नही।

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पहले दिन 49 पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे हैं. जिसमें से 45 पर्यटकों ने ऑफलाइन टिकट तथा 4 पर्यटकों ने ऑनलाइन टिकट लेकर घाटी का दीदार किया. फूलों की घाटी में घूमने का सबसे अच्छा समय जुलाई से सितंबर का है. इस दौरान घाटी में फूल पूरी तरह से खिले होते हैं.

    चमोली:

    उत्तराखंड में चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी (valley of flowers) पर्यटकों के लिए खुल गई है. यूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी को पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए रविवार यानी आज से खोला गया है. पहले ही दिन फूलों की घाटी के दीदार करने के लिए कई सैलानी यहां पहुंचे हैं. इस दौरान वन विभाग ने सैलानियों का फूलों की घाटी के मुख्य गेट पर स्वागत भी किया. इस घाटी का दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में जून से लेकर अक्टूबर तक सैलानी पहुंचते हैं. जून महीने में 62 सैलानियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन करवाया है.

    वैली ऑफ फ्लावर्स में खिलते हैं 300 से अधिक फूल

    • फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1982 में की गई थी.
    • यह उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित है.
    • यह उद्यान 87.50 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है. राष्ट्रीय उद्यान में वन क्षेत्र केवल 5.29 वर्ग किलोमीटर है.
    • यह उद्यान गर्मियों में जून से अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है और शेष वर्ष यह बर्फ से ढका रहता है.
    • वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क की वन क्षेत्र अधिकारी चेतना काण्डपाल की अगुवाई में खोला गया है.
    • विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में 300 से अधिक देशी विदेशी फूल खिलते हैं.
    • इस घाटी को ब्रिटिश पर्वतारोही और वनस्पति विज्ञानी फ्रैंक स्मिथ ने खोजा था.
      घाटी में प्रकृति प्रेमियों को हिमालई फ्लोरा फ्यूना से लेकर प्राकृतिक नजारों का दीदार बेहद नजदीक से होता है.
      इस वैली में दुर्लभ अल्पाइन फूलों की सैकड़ों प्रजातियों के साथ-साथ बेश कीमती जड़ी बूटियों भी पाई जाती है.

    वैली ऑफ फ्लावर्स से जुड़ी जानकारी

    पार्क प्रशासन यहां आनेवाले पर्यटकों से प्रवेश शुल्क लेती है. आफलाइन और ऑनलाइन के जरिए आप टिकट ले सकते हैं. पर्यटक वैली आने के लिए एडवांस में वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क की ऑफिसियल वेब साइट पर जाकर प्रवेश परमिट हासिल कर सकते है. भारतीय पर्यटकों के लिए 200 रुपया प्रति पर्यटक और विदेशी पर्यटकों के लिए 800 रुपया प्रति पर्यटक की दर से शुल्क लिया जा रहा है.

    कैसे पहुंचे

    ट्रेक का निकटतम रेलवे स्टेशन, ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है. जो कि 261 किलोमीटर दूर है. जबकि जॉलीग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून 276 किलोमीटर की दूरी पर है. सड़क मार्ग से गोविंदघाट चले जाएं. गोविंदघाट से फूलों की घाटी का ट्रेक शुरू होता है. ये ट्रेक लगभग 38 किलोमीटर है जो कि 4 दिन में पूरा होता है. फूलों की घाटी में घूमने का सबसे अच्छा समय जुलाई से सितंबर है. इस दौरान घाटी पूरी तरह खिली हुई होती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मजदूरों के हिंसक होने पर नोएडा DM ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों को दी चेतावनी, उलंघ्घन करने पर लाइसेंस होंगे रद्द

    April 15, 2026

    AAP के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल के आवास पर ईडी ने मारा छापा

    April 15, 2026

    वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शनों के बाद एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए बनाई कमेटी…

    April 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.