Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर किया एयरस्ट्राइक, 19 लोगों की हुई मौत
    अंतर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर किया एयरस्ट्राइक, 19 लोगों की हुई मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, जो कम होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर झड़पें होती रहती हैं और समय-समय पर पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक्स भी की जाती है। अब एक बार फिर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला कर दिया है। पाकिस्तानी एयरफोर्स ने देर रात से तड़के सुबह अफगानिस्तान के एयरस्पेस का उल्लंघन करते हुए एयरस्ट्राइक्स की और तबाही मचा दी।

    19 लोगों की हुई मौत

    पाकिस्तानी सेना ने कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में एयरस्ट्राइक की। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने निर्दोष नागरिकों के घरों पर निशाना बनाकर हमले किए। इस हमले में 19 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 11 बच्चे शामिल हैं। पहले मृतकों की संख्या 13 बताई जा रही थी, जो अब बढ़ गई है।

    कई लोग हुए घायल

    अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कई लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

    सैकड़ों लोग गंवा चुके हैं अपनी जान

    पिछले एक साल में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। दोनों देशों की बढ़ती दुश्मनी की आग में अफगानिस्तान की जनता झुलस रही है। पिछले एक साल में पाकिस्तानी सेना के हमलों में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

    पाकिस्तान के दोगलेपन का फिर हुआ पर्दाफाश

    अफगानिस्तान पर इस एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान के दोगलेपन का फिर पर्दाफाश हो गया है। एक तरफ जहाँ पाकिस्तान, अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और दोनों देशों के बीच युद्ध के स्थायी अंत के लिए हर संभव प्रयास करते हुए दोनों देशों से शांति की अपील कर रहा है, वहीँ दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा रही है। पाकिस्तान जहाँ अमेरिका और ईरान को शांति का संदेश दे रहा है, तो वहीँ उसकी सेना खुद इस संदेश को नज़रअंदाज़ करते हुए अफगानिस्तान में निर्दोष लोगों का खून बहा रही है।

    तालिबान लेगा बदला?

    पाकिस्तान के इस हमले का बदला लेने के तालिबान (Taliban) जल्द ही जवाबी कार्रवाई कर सकता है। ऐसे में बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर हमलों और देश में खास तौर पर खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में आतंकी हमले बढ़ सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.