Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पाक को ललकार,ऑपरेशन सिंदूर पर हुंकार, आतंक पर प्रहार… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    BREKING NEWS

    पाक को ललकार,ऑपरेशन सिंदूर पर हुंकार, आतंक पर प्रहार… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली:

    आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित किया. ऑपरेशन सिंदूर पर हुंकार और पाक को ललकार से लेकर आतंकवाद पर प्रहार तक, पीएम मोदी ने अपने भाषण में स्‍पष्‍ट संदेश दिया. उन्‍होंने ये भी बताया कि आत्‍मनिर्भर भारत की दिशा में देश कितनी तेजी से आगे बढ़ा है. उन्‍होंने ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को सलाम किया और बताया कि कैसे भारत ने दुश्मनों को उनकी धरती पर घुसकर जवाब दिया. प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को दोहराया. 

    सिंधु समझौते को लेकर एक बार फिर उन्होंने स्पष्ट किया कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा. कहा, ‘भारत अब इस अन्यायपूर्ण समझौते को स्वीकार नहीं करेगा. आत्मनिर्भर भारत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश गुलामी की निर्भरता से बाहर निकल रहा है और रक्षा क्षेत्र से लेकर सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्रों तक आत्मनिर्भर बन रहा है.’ आइए यहां जानते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें. 

    ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी की हुंकार 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाज नायकों को सैल्यूट किया. उन्‍होंने कहा, ‘हमारे वीर जांबाज सैनिकों ने दुश्मनों को उसकी कल्पना से परे सजा दी है. पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों ने आकर जिस प्रकार का कत्लेआम किया. धर्म पूछकर लोगों को मारा गया. पत्नी के सामने पति को गोलियां दीं. बच्चों के सामने पिता को मौत के घाट उतारा गया. पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था. पूरा विश्व भी इस संहार से चौंक गया था. ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है.’ 

    Latest and Breaking News on NDTV

    उन्‍होंने कहा, ’22 अप्रैल के बाद हमने हमारी सेना को खुली छूट दे दी थी. हमारी सेना ने वह करके दिखाया, जो कई दशकों तक कभी हुआ नहीं था. सैकड़ों किलोमीटर दुश्मन की धरती पर घुसकर आतंकी हेडक्वार्टर्स को मिट्टी में मिला दिया गया. आतंकी इमारतों को खंडहर बना दिया. पाकिस्तान की नींद अभी भी उड़ी हुई है. पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं.’

    आतंक पर पीएम मोदी की ललकार 

    प्रधानमंत्री मोदी ने आतंक पर एक बार फिर भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति दोहराई. उन्‍होंने कहा, ‘हमने न्यू नॉर्मल स्थापित किया है. आतंक के ताकत देने वालों को अब हम अलग अलग नहीं मानेंगे. वह मानवता के समान दुश्मन हैं. उनमें कोई फर्क नहीं है. अब भारत ने तय कर लिया है कि न्यूक्लियर की धमकियों को हम सहने वाले नहीं हैं.न्यूक्लियर ब्लैकमेल लंबे अरसे से चला आया, वह नहीं चलेगा. आगे भी अगर दुश्मनों ने यह कोशिश जारी रखी, तो हमारी सेना तय करेगी, सेना की शर्तों पर, सेना जो समय निर्धारित, उस पर हम अमल में लाकर रहने वाले हैं. हम मुंहतोड़ जवाब देंगे.’ 

    Latest and Breaking News on NDTV

    ‘खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा’

    सिंधु समझौते को लेकर पीएम मोदी ने स्‍पष्‍ट किया कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा. उन्‍होंने कहा, ‘भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी, एक साथ नहीं बहेगा. अब देशवासियों को भलि भांति पता चला है कि सिंधु का समझौता इतना एकतरफा और अन्यायपूर्ण है कि भारत से निकलती नदी का पानी दुश्मनों के खेत को सींच रहा है और मेरे देश के किसान और धरती प्यासी है.’

    उन्‍होंने कहा, ‘यह ऐसा समझौता था, जिसने पिछले सात दशक से मेरे देश के किसानों का अकल्पनीय नुकसान किया है. हम भारत के कतई सिंधु समझौते के स्वरूप को नहीं सहेगा. किसान हित और राष्ट्र हित में यह समझौता हमें मंजूर नहीं है.’ 

    आत्मनिर्भर भारत की बात 

    पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से दुनिया को बताया कि भारत अब आत्मनिर्भर हो रहा है. उन्‍होंने कहा, ‘गुलामी ने हमें निर्भर बना दिया था. औरों पर हमारी निर्भरता बढ़ती रही. हम सब जानते हैं, आजादी के बाद लोगों का पेट भरना बड़ी चुनौती थी. लेकिन यही वे किसान हैं, जिन्होंने खून पसीना एक कर देश के अनाज के भंडार भर दिया. देश को आत्मनिर्भर बना दिया.’ 

    उन्‍होंने कहा, ‘एक राष्ट्र के लिए आत्मसम्मान की सबसे बड़ी कसौटी, आज भी इसकी आत्मनिर्भरता है. विकसित भारत का आधार भी आत्मनिर्भर भारत. जो दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहता है, उसकी आजादी पर उतना ही बड़ा प्रश्नचिह्न लग जाता है. दुर्भाग्य तब बन जाता है, जब निर्भरता की आदत लग जाए. पता ही नहीं चले कि कब हम आत्मनिर्भरता छोड़ रहे हैं और कब निर्भर हो जाते हैं. यह आदत खतरे से खाली नहीं है. आत्मनिर्भर होने के लिए हर पल जागरूर रहने की जरूरी है. आत्मनिर्भरता का नाता सिर्फ आयात और निर्यात, रुपया, पैसा, पाउंड डॉलर तक नहीं है. इतना सीमित अर्थ उसका नहीं है.’ 

    वे बोले- ‘आत्मनिर्भरता का नाता हमारे सामर्थ्य से जुड़ा है. जब आत्मनिर्भरता खत्म होने लगती है, तो सामर्थ्य भी क्षीण होने लगता है. इसलिए हमारे सामर्थ्य को बचाए और बनाए रखने लिए आत्मनिर्भर होना बहुत जरूर है. यह ऑपरेशन सिंदूर में देखा है. दुश्मन को पता ही नहीं चला कि यह कौन सा सामर्थ्य है जो पलकभर में उनको नष्ट कर रहा है. अगर हम आत्मनिर्भर न हो पाते तो क्या ऑपरेशन सिंदूर इतनी त्वरित गति से कर पाए. कौन सप्लाई देगा नहीं नही देगा, इसकी चिंता बनी रहती. मेड इन इंडिया की कमान सेना के हाथ में थी, इसलिए यह संभव हो पाया. डिफेंस में आत्मनिर्भरता का मिशन लेकर चले हैं.’

    सेमीकंडक्‍टर पर मेड इन इंडिया चिप्‍स की बात 

    पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे देश में 50-60 साल पहले सेमीकंडक्टर को लेकर फाइलें शुरू हुईं, लेकिन हैरान रह जाएंगे, दुनिया की ताकत बन चुके सेमीकंडक्टर की फाइलें 60 साल से अटकी रहीं. सेमीकंडक्टर के विचार की भ्रूणहत्या हो गई. आज कई देश अपनी ताकत दिखा रहे हैं.’ उन्‍होंने कहा, ‘हमने मिशन मोड में सेमीकंडक्टर के यूनिट को आगे बढ़ाया है. 6 जमीन पर उतर रहे हैं. 4 नए यूनिट को हमने ग्रीन सिग्नल दे दिया है. इस साल भारत में बनी हुई मेड इन इंडिया चिप्स बाजार में आ जाएगी.’ 

    GST सुधार से कम होगा टैक्‍स का बोझ  

    पीएम मोदी ने कहा कि इस साल दिवाली तक सरकार अगली पीढ़ी के GST सुधार लागू करेगी, जिसे उन्होंने देशवासियों के लिए ‘बहुत बड़ा तोहफा’ बताया. पीएम मोदी ने कहा, ‘ये दीवाली आपके लिए डबल दीवाली होगी… पिछले आठ सालों में हमने जीएसटी में कई बड़े सुधार किए हैं और अब हम अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार ला रहे हैं. इससे पूरे देश में टैक्स का बोझ कम होगा.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    स्नेह से लगाया गले,कौन हैं वो शख़्स जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर छुए पैर?

    May 9, 2026

    अवैध हथियार सप्लायर मेरठ से गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच के चढ़ा हत्थे; केस दर्ज

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.