Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»मंडप में पंडित जी बता रहे थे सात वचन, एक वचन पर अड़ गई दुल्हन, भरे समाज के सामने कह डाली दिल की बात
    अजब गजब

    मंडप में पंडित जी बता रहे थे सात वचन, एक वचन पर अड़ गई दुल्हन, भरे समाज के सामने कह डाली दिल की बात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शादी का मंडप, मंत्रों की गूंज और सबकी निगाहें दूल्हा-दुल्हन पर…लेकिन इसी बीच लाल जोड़े में बैठी एक दुल्हन ने ऐसी बात कह दी कि सब हैरान रह गए. आमतौर पर शादी में दुल्हन को सिखाया जाता है कि अब यह उसका नया घर है और मायका ‘पराया’ हो गया है, लेकिन इस दुल्हन ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा- ‘वो पापा हैं, उन्हें जब जरूरत होगी, तब जाएंगे. मैं किसी की परमिशन नहीं लूंगी.’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.

    पंडितजी बोले ‘अब यह घर आपका नहीं रहा’, तो दुल्हन ने दिया करारा जवाब

    वीडियो में पंडितजी जब दुल्हन को वचन दिला रहे होते हैं, तो कहते हैं, ‘अब यह घर आपका नहीं रहा, अब आपको यहां आने-जाने से पहले अनुमति लेनी होगी.’ इस पर दुल्हन मुस्कुराते हुए जवाब देती है, ‘पापा हैं वो, जब जरूरत होगी, मैं जाऊंगी.’ इतना सुनते ही वहां बैठे सभी लोग हैरान रह जाते हैं. ससुराल पक्ष से कुछ लोग हंसने लगते हैं, तो दुल्हन फौरन कहती है, ‘चित मेरी, पट भी मेरी.’ उस पल में मौजूद हर किसी को महसूस होता है कि यह कोई जिद नहीं, बल्कि एक बेटी का अपने पिता के प्रति गहरा प्यार है.

    वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, ‘अपने पापा के यहां जाने के लिए मैं किसी की परमिशन नहीं लूंगी.’ लोग इस दुल्हन के आत्मविश्वास और साहस की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक यूजर ने लिखा, ‘बिलकुल सही कहा, बेटा भी तो परमिशन नहीं लेता.’ दूसरे ने लिखा, ‘वो पापा हैं, जब जरूरत होगी, बेटी जाएगी ही.’ तीसरे यूजर ने मजाक में लिखा, ‘इस दूल्हे का भविष्य संकट में है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पार्क में मॉर्निंग वॉक के बाद बुजुर्गों का अनोखा अंदाज, किसी ने गाया गाना तो किसी ने दी ताल

    September 18, 2026

    कौन हैं ऋचा?: मिस एमपी का खिताब जीता, अब 25 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप वॉक

    September 16, 2026

     न जमीन-कोयला और न गैस…समंदर से बनेगी बिजली, बेल्जियम का एनर्जी आइलैंड क्या है…

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.