Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • परिवार के साथ शादी से लौट रहे कार और बस की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
    • पुलिस की तीन बदमाशों से मुठभेड़: लगी गोली, इलाज के दौरान एक की मौत
    • ऑटो रिक्शा को डंफर ने मारी टक्कर, CISF जवान समेत तीन की मौत
    • कोल्ड स्टोर में स्टीम बॉयलर में धमाका, 2 की मौत…
    • वनांचलों की ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: साढ़े तीन माह में 2000 से अधिक ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार
    • करोड़ों रुपए के बीमा के लालच में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, अब दोनों सलाखों के पीछे
    • सफलता की कहानी-पलाश फूल से बढ़ती आजीविका और समृद्धि
    • राजस्व विभाग की नई पहल-​डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»राजवीर की शादीशुदा बेटी से प्रेम करने वाले पंकज ने उसे तलाक दिलाने के लिए राजवीर की हत्या की रची साजिश…
    क्राइम

    राजवीर की शादीशुदा बेटी से प्रेम करने वाले पंकज ने उसे तलाक दिलाने के लिए राजवीर की हत्या की रची साजिश…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तराखंड – हरिद्वार के बहादराबाद पुलिस थाना इलाके में दोस्ती में दगाबाजी, अवैध संबंधों और हत्या का चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा प्रेमिका के प्यार में पड़े एक युवक ने उसके पिता की हत्या कर दी, जो उसका दोस्त भी था. जानकारी के अनुसार राजवीर और पंकज दोनों आपस में मित्र थे. दोनों ही उत्तराखंड सरकार का एक प्रमुख उपक्रम राज्य अवसंरचना एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडकुल) की अलग-अलग कंपनी में कार्य करते थे. दोनों में मित्रता थी इसलिए एक-दूसरे के घर भी आना-जाना था.

    राजवीर की शादीशुदा पुत्री को पंकज दिल दे बैठा. दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया. पंकज चाहता था कि राजवीर अपनी बेटी का तलाक करवा दे, ताकि वह उससे शादी कर सके. पंकज यह समझता था कि राजवीर उसके विवाह में सबसे बड़ी अड़चन बना हुआ है. वह अपनी बेटी का तलाक नहीं करवाना चाहता था. ऐसे में पंकज ने राजवीर की हत्या की योजना बनाई और उसमें अपने मित्र छोटे लाल को भी शामिल कर लिया. 

    दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने राजवीर को शराब के ठेके से शराब खरीद कर पास के ही एक खेत पर ले जाकर खूब शराब पिलाई. राजबीर के नशे में होते ही पंकज और छोटेलाल ने अपने साथ रखे हथौड़े से अचानक वार कर राजवीर की हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों वहां से भाग गए.

    अज्ञात व्यक्ति द्वारा 112 डायल कर सूचना दी गई कि एक व्यक्ति की लाश खेत पास पड़ी है. पुलिस ने सूचना के आधार पर शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा के जांच शुरू की. उधर, राजवीर के बेटे द्वारा पुलिस थाने पहुंचकर अपने पिता की गुमशुदगी दर्ज करवाई. बाद में शव की शिनाख्त राजवीर की रूप में हुई और पुलिस जांच में चौंकाने वाली कहानी सामने आई.

    हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह एक तरह से ब्लाइंड मर्डर था. पुलिस ने राजवीर हत्याकांड का खुलासा कर दिया. वारदात में काम लिया गया हथौड़ा आरोपियों की निशानदेही से बरामद कर लिया गया. दोनों आरोपी को अरेस्ट करके जेल भिजवा दिया गया है.

    घटना की पूरी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रियांशु ग्राम रानानगंला थाना स्योहारा जिला बिजनौर ने 27 अप्रैल को शिकायत दी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पिता राजवीर सिंह की हत्या कर दी गई. इस तहरीर के आधार पर कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस को घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से 27 अप्रैल की सुबह मिली थी. जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात के शव को जिला अस्पताल हरिद्वार के मोर्चरी में रखवाया और उसकी शिनाख्त करवाई. घटना के अतिशीघ्र अनावरण हेतु SSP हरिद्वार द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया. घटना स्थल के निरीक्षण व मौके पर फील्ड यूनिट टीम को मिले साक्ष्यों व डिजिटल एविडेंस के आधार पर पुलिस टीम मृतक के साथ शराब पीने वालों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी रही.

    विवेचना में प्रकाश में आए एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की पड़ताल करते हुए टीम ने कलियर रोड के पास लकी हॉस्पिटल के बाहर बाइक पर बैठे संदिग्ध व्यक्ति पंकज को मौके पर पकड़कर पूछताछ की तो शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, मगर बाद में सख्ती बरतने पर उसने सच उगल दिया.

    पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पंकज ने बताया कि उसका राजवीर की बेटी से प्रेम संबंध है. वह उससे शादी करना चाहता था, परन्तु राजवीर के डर से प्रेमिका उसके साथ शादी करने को तैयार नहीं हो रही थी. इसलिए उसने प्लान बनाकर राजवीर की हत्या कर दी. अपनी योजना के अनुसार पंकज ने 26 अप्रैल की शाम को अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर राजवीर को बौंगला अण्डरपास के पापुलर के खेत में ले गया. वहां शराब पार्टी की और उसके बाद राजवीर के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    करोड़ों रुपए के बीमा के लालच में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, अब दोनों सलाखों के पीछे

    April 30, 2026

    मां की मौत देखी थी चार साल का बेटा बना घटना का गवाह पापा ने मम्मी को पीट-पीट कर मार डाला…

    April 30, 2026

    पूर्व सरपंच बहादुर हत्याकांड का बदला लेने के लिए पूर्व NSG कमांडो सुंदर फौजी की गोली मारकर हत्या, 10 सेकंड में 5 गोलियां दागकर आरोपी फरार…

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.