Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»अररिया जिले में पार्किंग विवाद: सत्‍तू वाले ने पिकअप ड्राइवर की काट दी गर्दन भीड़ ने हत्यारे को ऑन द स्पॉट दी मौत…
    क्राइम

    अररिया जिले में पार्किंग विवाद: सत्‍तू वाले ने पिकअप ड्राइवर की काट दी गर्दन भीड़ ने हत्यारे को ऑन द स्पॉट दी मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अ‍ररिया: बिहार के अररिया जिले में पार्किंग विवाद इतना बढ़ गया कि एक सत्‍तू वाले ने पिकअप ड्राइवर की गर्दन काट दी है. ये मंजर देख लोग दंग रहे गए. इसके बाद गुस्‍साए लोगों ने पिकअप ड्राइवर के हत्‍यारे सत्‍तू वाले को भी ऑन द स्‍पॉट मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मामला बिहार में अररिया जिले के फारबिसगंज इलाके का है.

    प्रत्‍यक्षदर्शी सुनील कुमार यादव ने बताया, पिकअप ड्राइवर मंडी में सब्‍जी लेने के लिए आया था. इन दोनों बातचीत के जरिए झगड़े को सुलझाना चाहिए था. ऐसे लगा रेंतकर हत्‍या नहीं कर देनी चाहिए थी. प्रशासन से अब हम यही मांग करेंगे कि इस मामले में सही से जांच करें और पिकअप ड्राइवर के परिवार को इंसाफ मिले. 

    पिकअप ड्राइवर की पहचान नबी हुसैन के रूप में हुई है, जो नजदीक के ही गांव का रहने वाला है. नबी हुसैन के तीन बच्‍चे, जिनमें दो लड़के और एक लड़की है. शामिल हैं. मृतक के बड़े भाई ने बताया, ‘मेरे भाई की किसी से कोई दुश्‍मनी नहीं थी. वह यहां हर रोज सब्‍जी लेने के लिए आता था. कुछ लोग बता रहे हैं कि आज यहां सत्‍तू वाले से उसकी पिकअप खड़ा करने को लेकर झगड़ा हो गया था. इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्‍या कर दी गई. हमें इंसाफ चाहिए.”    

    हत्‍या की ये घटना फारबिसगंज इलाके की सब्जी मंडी की है, जहां स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिकअप ड्राइवर और एक सत्तू बेचने वाले शख्‍स में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान सत्तू बेचने वाले शख्‍स ने धारदार चाकू से ड्राइवर की गला काटकर खौफनाक तरीके से हत्या कर दी. मृतक के गले पर इतना तेज वार किया गया कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया. 

    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वहीं, घटना से नाराज लोगों ने आरोपी दुकानदार को भी पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. सैकड़ों की संख्या में जुटी भीड़ ने दुकानदार को घेर लिया और उसे पीट-पीटकर मार दिया. पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    बताया जा रहा है कि पुलिस जब आरोपी सत्‍तू वाले को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तो गुस्‍साई भीड़ ने पुलिस कस्टडी से आरोपी को बाहर खींच लिया. इसके बाद आरोपी सत्‍तू वाले राहुल चौहान की लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. ये सबकुछ भीड़ ने पुलिस की आंखों के सामने किया, लेकिन लोगों की संख्‍या इतनी ज्‍यादा थी कि पुलिस आरोपी को बचा नहीं पाई. गुरुवार की सुबह हुए इस डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 

    June 19, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    साले की पत्नी को भगाकर गुजरात ले गया जीजा, पुलिस व रिश्तेदारों को देख 5वीं मंजिल से कूदा

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.