Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»Parliament Budget Session: ‘क्या-क्या ठोकना है, हम ठीक से ठोक देंगे…’ खरगे के बयान से राज्यसभा में हंगामा
    राजनीति

    Parliament Budget Session: ‘क्या-क्या ठोकना है, हम ठीक से ठोक देंगे…’ खरगे के बयान से राज्यसभा में हंगामा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    राज्यसभा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संसद के बजट सत्र में नई शिक्षा नीति को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मंगलवार को राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान ने सदन में हंगामा खड़ा कर दिया।

    दरअसल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर आपत्ति जताते हुए खरगे ने उनकी निंदा की। जब उपसभापति ने उन्हें बोलने से रोका, तो वे नाराज हो गए और कहा कि यहां तानाशाही चल रही है। दोबारा टोके जाने पर उन्होंने कहा, “क्या-क्या ठोकना है, हम ठीक से ठोकेंगे। सरकार को ठोकेंगे।”

    सत्ता पक्ष ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने इसे अस्वीकार्य बताया और खरगे से माफी की मांग की। इस पर खरगे ने कहा, “अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं, लेकिन सरकार से माफी नहीं मांगूंगा।”

    इससे पहले, सदन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने डीएमके को “अलोकतांत्रिक और असभ्य” पार्टी कहा, जिस पर डीएमके सांसद कनिमोझी ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र की शर्तों के साथ नई शिक्षा नीति और तीन-भाषा नीति स्वीकार नहीं करेगी।

    खरगे ने सरकार पर देश को बांटने का आरोप लगाया और कहा, “अगर किसी क्षेत्र की जनता के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाले बयान दिए जाते हैं, तो मंत्री से इस्तीफा लिया जाना चाहिए। मोदी सरकार देश को तोड़ने की बात कर रही है।”

    कनिमोझी करुणानिधि ने सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ संसदीय विशेषाधिकार हनन का नोटिस दाखिल किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    सब नीतीश कुमार करवा रहे,मेरी सुरक्षा घटाई, राबड़ी देवी का बंगला छीना… लालू प्रसाद का वार…

    June 18, 2026

    महाराष्ट्र की राजनीति में पलटा गेम, उद्धव गुट के दो सांसदों ने शिंदे गुट में जाने से किया इनकार

    June 17, 2026

    तमिलनाडु में AIADMK से अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.