Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»जंभाई लेते ही अटक गया यात्री का जबड़ा, रेलवे डॉक्टर ने यूं बचाई जान….
    अजब गजब

    जंभाई लेते ही अटक गया यात्री का जबड़ा, रेलवे डॉक्टर ने यूं बचाई जान….

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केरल के पलक्कड़ जंक्शन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर दिया. कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस में सफर कर रहे 24 वर्षीय यात्री को जंभाई लेना इतना महंगा पड़ा कि, उसका मुंह खुला का खुला रह गया. जबड़े की हड्डी अपनी जगह से खिसक गई और यात्री दर्द से तड़प उठा. रात करीब 2:30 बजे यह घटना हुई, जब स्टेशन पर ड्यूटी पर मौजूद रेलवे डॉक्टर डॉ. जितिन पी.एस. तुरंत मौके पर पहुंचे और सिर्फ तीन मिनट में यात्री का जबड़ा सही कर दिया.

    डॉक्टर ने दिखाया कमाल, 3 मिनट में कर दिया इलाज

    रेलवे डॉक्टर ने बिना किसी उपकरण के ‘मैनुअल रिडक्शन’ तकनीक से यात्री का जबड़ा अपनी जगह पर बैठा दिया. यह वही तरीका है, जिसमें डॉक्टर हाथों से हल्का दबाव डालकर जबड़े को सही स्थिति में लाते हैं. इलाज के बाद यात्री ने मुस्कुराते हुए डॉक्टर का हाथ मिलाकर धन्यवाद किया और सबसे खास बात, वो अपनी यात्रा दोबारा शुरू करने में सक्षम रहा.

    वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने की जमकर तारीफ

    साउदर्न रेलवे ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे डॉक्टर कितनी शांति और कुशलता से इलाज करते हैं. यूजर्स ने वीडियो पर जमकर रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा, ‘डॉक्टर को सलाम…कितनी सहजता से इलाज किया. भारत में ऐसी मेडिकल सर्विस होना गर्व की बात है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पार्क में मॉर्निंग वॉक के बाद बुजुर्गों का अनोखा अंदाज, किसी ने गाया गाना तो किसी ने दी ताल

    September 18, 2026

    कौन हैं ऋचा?: मिस एमपी का खिताब जीता, अब 25 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप वॉक

    September 16, 2026

     न जमीन-कोयला और न गैस…समंदर से बनेगी बिजली, बेल्जियम का एनर्जी आइलैंड क्या है…

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.