Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धर्मेंद्र प्रधान को कहां एडजस्ट करेंगे पीएम मोदी, ओडिशा बीजेपी में खलबली
    • छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी…
    • बनारस से वापस लौट रहा था परिवार,पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप…
    • छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – श्री अरुण साव
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • महाराष्ट्र के नासिक में देखते ही देखते ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिरा, CCTV में कैद हुआ मंजर…
    • फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं,दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग…
    • शादी जिम्मेदारी, सिखाती है अनुशासन और धर्म, लिव इन रिलेशन की सच्चाई दुनिया देख रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»अमेरिका में ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा लगाकर व्यक्ति ने यहूदी भीड़ पर फेंका फायर बम- कई घायल
    अंतर्राष्ट्रीय

    अमेरिका में ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा लगाकर व्यक्ति ने यहूदी भीड़ पर फेंका फायर बम- कई घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका के कोलोराडो में एक व्यक्ति ने  “फ्री फिलिस्तीन” का नारा लगाते हुए भीड़ पर एक आग लगाने वाला उपकरण फेंक दिया. FBI द्वारा “आतंकवादी कार्य (एक्ट ऑफ टेरर) करार दिए गए इस हमले में कम से कम 6 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने कहा कि रविवार को हमले के बाद एक पुरुष संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. FBI के सार्वजनिक मामलों के असिसटेंट डायरेक्टर बेन विलियमसन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि संदिग्ध “यहूदी लोगों की भीड़ पर बम फेंकते समय ‘फ्री फिलिस्तीन’ चिल्लाया.” 

    वहीं  FBI डायरेक्टर काश पटेल ने इस घटना को “टारगेटेड आतंकवादी हमला” बताया और कोलोराडो अटॉर्नी जनरल फिल वीजर ने कहा कि यह “जिस समूह को निशाना बनाया गया था, उसे देखते हुए यह एक हेट क्राइम प्रतीत होता है.” FBI ने संदिग्ध की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद साबरी सोलिमा के रूप में की है. गाजा में बचे इजरायली बंधकों की याद में एक प्रदर्शनी निकाली गई थी और उसी पर यह हमला हुआ है. बोल्डर पुलिस प्रमुख स्टीफन रेडफर्न ने कहा, “पर्ल स्ट्रीट के डाउनटाउन बोल्डर में रविवार की एक खूबसूरत दोपहर यह हमला हुआ और यह काम अस्वीकार्य था.. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप पीड़ितों, उन पीड़ितों के परिवारों और इस त्रासदी में शामिल सभी लोगों के लिए दुआ करें.”

    यह घटना गाजा में इजरायल के युद्ध को लेकर अमेरिका में बढ़े तनाव के बीच हुई है. युद्ध ने यहूदी विरोधी हेट क्राइम में वृद्धि के साथ-साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में इजरायल के रूढ़िवादी समर्थकों द्वारा फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शनों को यहूदी विरोधी बताने के कदमों को भी बढ़ावा दिया है. उनके प्रशासन ने युद्ध के प्रदर्शनकारियों को बिना किसी आरोप के हिरासत में ले लिया है और ऐसे प्रदर्शनों की अनुमति देने वाले कई अमेरिकी यूनिवर्सिटी को दिए जाने वाले फंड में कटौती कर दी है.  

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नए नियम में अपराधी ही नहीं, उनके परिवार को भी नहीं मिलेगा अमेरिका का वीजा; रूबियो

    July 27, 2026

    अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल में हुई अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की मौत, 5 घायल, जान बचाने के लिए भागे लोग

    July 27, 2026

    “लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाई बंद होने के बाद ही शांति समझौते की राह खुलेगी”-मोजतबा खामेनेई

    July 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.