Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा
    व्यापार

    देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। शनिवार को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। लगातार महंगे होते पेट्रोल-डीजल से आम जनता की परेशानी और चिंता बढ़ती जा रही है। इसके अलावा दिल्ली में CNG के दाम भी 1 रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं।

    दिल्ली समेत 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से दिल्ली समेत देश के चार प्रमुख महानगरों के दामों फिर बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपए और डीजल 92.49 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 110.64 रुपए और डीजल 97.02 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 108.49 रुपए और डीजल 95.02 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 105.31 रुपए और डीजल 96.98 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों से आम लोगों पर महंगाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।

    पेट्रोल की कीमतें (23 मई 2026)

    शहरकीमत (rs/लीटर)बढ़ोतरी
    दिल्ली99.51+0.87
    कोलकाता110.64+0.94
    मुंबई108.49+0.90
    चेन्नई105.31+0.82

    डीजल की कीमतें (23 मई 2026)

    शहरकीमत (rs/लीटर)बढ़ोतरी
    दिल्ली92.49+0.91
    कोलकाता97.02+0.95
    मुंबई95.02+0.94
    चेन्नई96.98+0.87

    क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में जारी तेजी और तेल कंपनियों पर बढ़ते लागत दबाव के चलते ईंधन कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल महंगे होने से परिवहन खर्च बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिसका असर आने वाले समय में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। वहीं, राज्यों में लगने वाले अलग-अलग वैट और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज के कारण हर राज्य में ईंधन के दाम अलग-अलग देखने को मिल सकते हैं।

    मई में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

    इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 19 मई को भी तेल कंपनियों ने कीमतों में इजाफा करते हुए पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया था। इस तरह देखा जाए तो पेट्रोल-डीजल पिछले 10 दिनों में लगभग 5 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत में iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, जानिए EMI, बैंक ऑफर्स और टॉप मॉडल की कीमतें

    September 18, 2026

    ऑयल इंडिया गहरे पानी में तेल ढूंढ़ने के लिए करेंगी 15,000 करोड़ का निवेश, 8 कुएं खोदने की है योजना

    September 18, 2026

    अमेरिका के बाद जापान ने बढ़ाई ब्याज दर, बाजारों की नजर अब भारत पर टिकी, रेपो रेट बढ़ा तो महंगे हो जाएंगे लोन

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.