Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बिलासपुर क्राइम: पड़ोसन की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डाली, फिर बीच सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर क्राइम: पड़ोसन की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डाली, फिर बीच सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    व्हाट्सएप ग्रुप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर शहर के जरहाभाटा इलाके के कस्तूरबा नगर में एक महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना तब हुई जब महिला ने अपनी पड़ोसन द्वारा खींची गई अपनी तस्वीर को व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल करने का विरोध किया। इस बात से नाराज़ होकर पड़ोसन और उसके पति ने मिलकर महिला की सरेआम पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पीड़िता के भाई जगावर सिंह ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, जगावर की बहन रंजीता करोसिया की तस्वीर पड़ोस में रहने वाली गंगा सिहोते ने अपने मोबाइल से खींचकर एक व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर दी थी। जब रंजीता ने इसका विरोध किया तो गंगा और उसके पति विशाल ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    रायपुर: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, महिला संचालक फरार

    एक अन्य मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां न्यू राजेंद्र नगर इलाके के एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की और खुलासा किया कि यहां अन्य राज्यों से लाई गई युवतियों से जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था।

    आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. उमेद सिंह के निर्देशन में सोमवार को शहर के 80 से अधिक स्पा सेंटरों की औचक जांच की गई। इस दौरान लक्ज़री वेलनेस सैलून एंड स्पा सेंटर में अनियमितताएं मिलने पर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो वहां काम करने वाली महिलाओं ने खुद बताया कि उनसे जबरन यह काम कराया जा रहा था। पुलिस ने महिला संचालक के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, लेकिन वह फिलहाल फरार है। उसकी तलाश जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची

    July 11, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

    July 11, 2026

    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.