राष्ट्रीय
पीएम मोदी और मोहन भागवत ने की रामदरबार में पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि मंदिर में झंडा फहराने के समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो किया।
इसके बाद मोहन भागवत के साथ राम जन्म भूमि के दर्शन किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS सरसंघचालक मोहन भागवत ने ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की पूजा की।
इसके बाद पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ माता अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी रामजन्मभूमि परिसर पहुंचे।
यहां सप्त ऋषियों के मंदिर में पूजन किया। सप्त ऋषि मंदिर में महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुह और माता शबरी के मंदिर शामिल हैं।



