Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मदनपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण का किया शुभारंभ
    • सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
    • सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
    • कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक
    • शादी से इनकार पर सिरफिरे आशिक ने परिवार पर फेंका तेजाब, मां पर चाकू से हमला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मार्मिक दृश्य:9 माह की बेटी को गोद में लेकर ड्यूटी निभाते दिखी तहसीलदार मैडम…
    मुख्य समाचार

    मार्मिक दृश्य:9 माह की बेटी को गोद में लेकर ड्यूटी निभाते दिखी तहसीलदार मैडम…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अशोकनगर: 8 मार्च महिला दिवस था। इसी दौरान अशोकनगर जिले में करीला धाम मेले की शुरुआत हुई है। मेले में महिला कर्मियों के हाथ में बहुत सारी चीजों की कमान है। इस दौरान एक मां फर्ज के साथ-साथ शासकीय दायित्व का भी निर्वहन नौ माह की बेटी को गोद में लेकर कर रही थी। वह हर दिन बेटी को गोद में लेकर ड्यूटी करने आती हैं।

    करीला धाम मेले की शुरुआत

    दरअसल, रंगपंचमी के दिन अशोकनगर में करीला धाम मेले की शुरुआत हुई है। करीला मेले की व्यवस्था को संभालने के लिए 2500 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी यहां लगाई है। जिले में पदस्थ शालिनी भार्गव की ड्यूटी भी यहां लगाई गई है। नौ महीने पहले ही वह मां बनी हैं। ड्यूटी भी जरूरी है। ऐसे में वह अपनी बेटी को गोद में लेकर ड्यूटी आती हैं। शासकीय कार्यों के साथ-साथ शालिनी भार्गव यहां मां होने का भी फर्ज निभाती हैं।

    मां के बिना नहीं रह पाती बेटी, इसलिए साथ लाती हैं ड्यूटी पर

    शालिनी भार्गव ने बताया कि उनकी बेटी अभी बहुत छोटी है और मां के बिना रह नहीं पाती। लगातार मेले में ड्यूटी होने के कारण उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए हर दिन मेले में उपस्थित रहना पड़ता है। ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी को भी साथ लाने का फैसला किया। वह सरकारी कामकाज संभालने के साथ-साथ बेटी की देखभाल भी करती हैं, जो मां के स्नेह और कर्तव्य का अनोखा उदाहरण पेश करता है।

    मेले में पहली बार बड़ी संख्या में महिलाओं की ड्यूटी

    करीला मेले में इस बार पहली बार बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर परिसर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं में महिला कर्मी अहम भूमिका निभा रही हैं। यहां तक कि मंदिर के गर्भगृह के बाहर प्रसाद चढ़ाने की व्यवस्था में भी पहली बार महिला कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मां की ममता और कर्तव्य का यह भावुक दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को यह संदेश दे रहा है कि मां हर परिस्थिति में अपने बच्चे और अपने कर्तव्य दोनों का साथ निभाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

    November 29, 2026

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    भारत में सारे संप्रदाय सुरक्षित और सम्मानित : मोहन भागवत

    November 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.