Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • परिवार से छुपाकर चोरी के डर से खेत में 5 लाख गाड़कर भूला किसान, दीमक ने चबा डाले सारे नोट
    • संभल हिंसा: IB करेगा लुक आउट नोटिस जारी, मास्टरमाइंड शारिक साठा पर शिकंजा कसने की तैयारी
    • संसद में हंगामे से लेकर चुनावी समीकरण तक टीवी बहसों में क्या-क्या चला
    • देवघर श्रावणी मेले में रविवार को भारी भीड़ बाबा बैद्यनाथ धाम में कूपन दर्शन बंद, उमड़ी कांवरियों की भीड़…
    • एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान…
    • अब मनमानी फीस नहीं बढ़ा सकेंगे स्कूल, जानिए दिल्ली सरकार के नए नियम…
    • आयुक्त वीबी -जीरामजी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
    • राजनांदगांव : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में जटिल गर्भाशय ट्यूमर की सफल सर्जरी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ को दिया 290 करोड़ का आयुर्वेदिक उपहार, बिलासपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और योग संस्थान का किया शिलान्यास
    खानपान-सेहत

    प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ को दिया 290 करोड़ का आयुर्वेदिक उपहार, बिलासपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और योग संस्थान का किया शिलान्यास

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर. धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को 290 करोड़ रुपये के आयुर्वेदिक प्रोजेक्ट की सौगात दी। उन्होंने बिलासपुर में वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स का लोकार्पण किया और केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास किया।

    सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स को 200 करोड़ रुपये की लागत से 240 बिस्तरों के साथ शुरू किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि अस्पताल को तीन चरणों में खोला जाएगा। पहले चरण में ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में वार्ड, आईसीयू, और डायलिसिस यूनिट का संचालन किया जाएगा। तीसरे चरण में कैथ लैब और अन्य महत्वपूर्ण मशीनें स्थापित की जाएंगी। इस अस्पताल के खुलने से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के मरीजों को रायपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

    वहीं, रायपुर में 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास किया गया है। इसे 90 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ का पहला योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र होगा। इसके लिए 10 एकड़ जमीन आयुष विभाग को आवंटित की गई है।

    प्रधानमंत्री मोदी के इस उपहार से छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जो राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    खतरनाक वायरस का कहर! इस शहर में 22 बच्चों की मौत

    August 4, 2026

    Warning: गले में 2 हफ्ते से ज्यादा हो रही है खराश तो संभाल जाएं, हो सकता है बड़ा खतरा

    August 3, 2026

    साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च

    August 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.