Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “यह सिर्फ शुरुआत, बाकी आरोपियों पर भी हो कार्रवाई”, अंकित शर्मा केस में ताहिर हुसैन की सजा पर बोले कपिल मिश्रा
    • अनैतिकता, अहंकार व सभ्यताओं के टकराव का युद्ध
    • “वो मर जाएंगे तभी आपको तसल्ली मिलेगी?”, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा
    • नए मेडिकल कॉलेज खोलने के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, अब पूरी सुविधाओं के बिना नहीं खुलेंगे मेडिकल कॉलेज
    • ‘ऑपरेशन नसर 2’ के तहत ईरान का जवाबी हमला, एक साथ दाग दी क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल
    • एथेनॉल पेट्रोल को लेकर दिए गए बयान पर सौरभ जोशी ने लिया यू-टर्न, मांगी माफी
    • मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी, रायपुर में 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला…
    • हैवानियत के दौरान चीखी थी मासूम, दरिंदे विनय ने पाइप से किया लहूलुहान; गाजियाबाद रेप केस में सनसनीखेज खुलासा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, ‘भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा’
    राष्ट्रीय

    फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, ‘भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नीस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने फ्रांस के नीस शहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) से मुलाकात की। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने गले मिल कर पीएम मोदी का स्वागत किया।

    पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने ‘भारत इनोवोट्स’ (Bharat Innovates) कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख इनोवेशन स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड एक साथ आएंगे।

    वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने का प्रयास- पीएम मोदी

    फ्रांस के प्रधानमंत्री इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘भारत इनोवेट्स’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में अलग-अलग देश एक दूसरे के साथ व्यापार करते हैं और अलग-अलग देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी होती है लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो साझा रुचि के साथ-साथ साझा विजन से भी ड्राइव होते हैं।

    उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस का रिश्ता कुछ ऐसा ही है। इस रिश्ते भी जुड़ाव, दृढ़ विश्वास, नवाचार, प्रेरणा, साझा मूल्य, साझा विजन भी है और इसी रिश्ते की नींव पर बीते वर्षों में हमने साथ मिलकर नई पहल शुरू की है और वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने का प्रयास किया है।

    मित्र इमैनुएल मैक्रों का धन्यवाद- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि हम दोनों देश हमेशा एक साथ चले हैं। आज हमें खुशी है कि हम ‘भारत इनोवेट्स’ की शुरुआत भी फ्रांस के साथ कर रहे हैं। मैं अपने मित्र इमैनुएल मैक्रों का यहां आने के लिए धन्यवाद देता हूं।

    ‘भारत का नौजवान मानवता के हित में समस्याओं के समाधान ढूंढ रहा’

    प्रधानमंत्री मोदी में कहा कि इस रिवॉल्यूशन में भारत का नौजवान एक नए माइंड सेट के साथ मानवता के हित में समस्याओं के समाधान ढूंढ रहा है। भारत इनोवोट्स हमारे नौजवानों के विश्व-स्तरीय समाधान को ग्लोबल स्टेज पर लाने का ही माध्यम ही है। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि ये पहल उसी दिशा में एक कदम है।

    भारत में एक स्टार्टअप रिवॉल्यूशन हो रहा है- पीएम मोदी

    ‘भारत इनोवेट्स’ का ये मंच- भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज बन रहा है। एक ऐसा प्लेटफॉर्म्स जहां भारत के यंग माइंड्स को यूरोपियन एक्सपर्टीज से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। आज 21वीं सदी का भारत बदलाव के एक बहुत बड़े दौर से गुजर रहा है। आज भारत में एक स्टार्टअप रिवॉल्यूशन हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “वो मर जाएंगे तभी आपको तसल्ली मिलेगी?”, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा

    July 14, 2026

    लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार

    July 14, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले के मामले में जम्मू की अदालत ने लश्कर चीफ हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट किया जारी

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.