Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
    • सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन,नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, हंगामे के बाद विपक्ष निलंबित
    • एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन
    • एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पीएम मोदी का 22 सितंबर को त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश दौरा
    राष्ट्रीय

    पीएम मोदी का 22 सितंबर को त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश दौरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सिक्किम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वे ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। त्रिपुरा में प्रधानमंत्री मोदी माताबारी स्थित माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर का दौरा करेंगे और वहां कई विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी अरुणाचल प्रदेश के सियोम उप-बेसिन में दो प्रमुख हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट (240 मेगावाट का हीओ हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और 186 मेगावाट का टाटो-फर्स्ट हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट) की आधारशिला रखेंगे, जिनकी कुल लागत 3,700 करोड़ रुपए से अधिक है।

    पीएम नरेंद्र मोदी तवांग में एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला भी रखेंगे। यह सेंटर सीमावर्ती तवांग जिले में 9,820 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित होगा, जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, सांस्कृतिक उत्सव और प्रदर्शनियों की मेजबानी की जा सकेगी। 1,500 से अधिक प्रतिनिधियों की क्षमता वाला यह सेंटर पर्यटन और सांस्कृतिक क्षमता को बढ़ावा देगा।

    प्रधानमंत्री 1,290 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे, जो कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, अग्नि सुरक्षा, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल जैसे विभिन्न क्षेत्रों को कवर करेंगी। इन पहलों से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने, जीवन स्तर में सुधार और कनेक्टिविटी में सुधार होने की उम्मीद है।

    इस दौरान, पीएम मोदी स्थानीय कारोबारियों और व्यापारियों से चर्चा करेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश से त्रिपुरा के लिए रवाना होंगे।त्रिपुरा दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माताबारी स्थित माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे तीर्थयात्रा पुनरुद्धार और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना के अंतर्गत माताबाड़ी में माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे। माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर देश की प्राचीन 51 शक्तिपीठों में से एक है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट के लिए रूस ने दिया बड़ा ऑफर, भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे चीन-पाक

    July 14, 2026

    “वो मर जाएंगे तभी आपको तसल्ली मिलेगी?”, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा

    July 14, 2026

    लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.