Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स! आखिर क्या है Cockroach Janta Party?
    • वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
    • नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड
    • छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
    • सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
    • शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र
    • जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने परिवार पर कराया हमला, CCTV में कैद वारदात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मंच पर पीएम मोदी का हो रहा था इंतजार, तभी रैली में पहुंचे ‘मोदी’ को देख सब क्यों रह गए हैरान
    BREKING NEWS

    मंच पर पीएम मोदी का हो रहा था इंतजार, तभी रैली में पहुंचे ‘मोदी’ को देख सब क्यों रह गए हैरान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झारसुगुड़ा:

    ओडिशा के झारसुगुड़ा में टाइम से पहले ही ‘प्रधानमंत्री’ पहुंच गए, जिन्‍हें देख हर कोई चौंक गया. क्‍योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने का समय तय था, यहां आने से पहले उन्‍हें एक रोड शो भी करना था. ऐसे में लोग हैरान थे कि आखिर ये हो क्‍या रहा है. वह हाथ जोड़ते हुए कार्यक्रम स्‍थल में पहुंच गए और इस दौरान लोगों की तरफ हाथ हिलाते हुए भी नजर आए. इनके आने से कार्यक्रम स्‍थल में हलचल सी मच गई. लेकिन जब लोगों ने गौर से इस शख्‍स को देखा, तो उन्‍हें समझ में आया कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं हैं. 

    ओडिशा के झारसुगुड़ा में टाइम से पहले ही ‘प्रधानमंत्री’ पहुंच गए, जिन्‍हें देख हर कोई चौंक गया. क्‍योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने का समय तय था, यहां आने से पहले उन्‍हें एक रोड शो भी करना था. ऐसे में लोग हैरान थे कि आखिर ये हो क्‍या रहा है. वह हाथ जोड़ते हुए कार्यक्रम स्‍थल में पहुंच गए और इस दौरान लोगों की तरफ हाथ हिलाते हुए भी नजर आए. इनके आने से कार्यक्रम स्‍थल में हलचल सी मच गई. लेकिन जब लोगों ने गौर से इस शख्‍स को देखा, तो उन्‍हें समझ में आया कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं हैं. 

    हूबहू PM मोदी 

    झारसुगुड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले सदानंद नाइक नाम के एक व्यक्ति प्रधानमंत्री की वेशभूषा में नजर आए. एक बार को इन्‍हें देख हर कोई धोखा खा सकता है. सदानंद नाइक का रंग-रूप, कद काठी और पहनावा बिल्‍कुल प्रधानमंत्री मोदी जैसा है. इनके हावभाव भी प्रधानमंत्री मोदी जैसे ही हैं. प्रधानमंत्री मोदी के हमशक्ल के रूप में सदानंद नाइक काफी चर्चा में रहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल के रूप में सदानंद नाइक काफी चर्चा में रहते हैं.  

    सदानंद की दाढ़ी, बाल, चश्मे और कपड़े पहनने का अंदाज़ (हाफ-स्लीव कुर्ता और जैकेट) प्रधानमंत्री मोदी से हूबहू मिलता है. बीजेपी की रैलियों और प्रचार कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति काफी बढ़ गई है. उनकी शक्ल-सूरत के कारण लोग उन्हें देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़ते हैं. उन्होंने गुजरात, ओडिशा और अन्य राज्यों के चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लिया है. 

    PM मोदी का ओडिशा दौरा 

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वह एक रोड शो के अलावा राज्‍य की कई  विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे . हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री दो किलोमीटर लंबे रोड शो में शामिल होंगे, जिसमें उनके स्वागत के लिए बैरिकेड के दोनों ओर 10 हजार से अधिक लोग और सांस्कृतिक दल मौजूद रहेंगे. इसके बाद पीएम मोदी अमलपाली में बैठक स्थल पर पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी स्वागत भाषण देंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे. प्रमुख कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी देश भर के 8 आईआईटी संस्थानों के क्षमता विस्तार परियोजनाओं, संबलपुर सिटी-सरला रेलवे फ्लाईओवर परियोजना और भुवनेश्वर में सेमीकंडक्टर और ईएसडीएम पार्क की आधारशिला रखेंगे. वे बीएसएनएल की देशव्यापी 4G सेवाओं, तकनीकी शिक्षा में बहु-विषयक शिक्षा और अनुसंधान पहल (एमईआईए-आईटीआईआर) और ओडिशा सरकार के विश्वस्तरीय कौशल विकास कार्यक्रम का भी शुभारंभ करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, 30 सुपरवाइजर इधर से उधर

    May 20, 2026

    अपराध समीक्षा बैठक में DGP ने साइबर क्राइम और गैंगस्टर्स पर फोकस बढ़ाने के दिए निर्देश

    May 20, 2026

    बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन में फंसा ; महिला पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

    May 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.