Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त
    • महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत
    • इस विशाल पथ पर
    • नासिक में छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, 9 आरोपी हिरासत में
    • दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान
    • साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया की किताब के लिए लिखी प्रस्तावना
    राष्ट्रीय

    पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया की किताब के लिए लिखी प्रस्तावना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा ‘आई एम जॉर्जिया- माई रूट्स, माई प्रिंसिपल्स’ की प्रस्तावना लिखी है। उन्होंने लिखा है कि यह किताब उनके मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ से प्रेरित है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रस्तावना भारतीय संस्करण के लिए लिखी है, जिसका विमोचन जल्द ही होगा। रूपा पब्लिकेशंस की ओर से प्रकाशित मेलोनी की किताब की प्रस्तावना लिखने को प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े सम्मान की बात बताई है।

    मोदी ने लिखा, प्रधानमंत्री मेलोनी का जीवन और नेतृत्व हमें इन शाश्वत सत्यों की याद दिलाता है… इसे (भारत में) एक उत्कृष्ट समकालीन राजनीतिक नेता और देशभक्त की ताजगी भरी कहानी के रूप में अच्छी तरह से स्वीकार किया जाएगा…दुनिया के साथ समान शर्तों पर जुड़ते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने में उनका विश्वास हमारे अपने मूल्यों को प्रतिबिंबित करता है। मोदी ने प्रस्तावना लेखन को मेलोनी के प्रति ‘सम्मान, प्रशंसा और मित्रता’ माना।

    किताब की प्रस्तावना में मोदी ने याद दिलाया कि पिछले 11 वर्षों में उन्होंने अनेक विश्व नेताओं से बातचीत की है, जिनमें से प्रत्येक की जीवन यात्रा अलग-अलग रही है और उनकी यात्राएं व्यक्तिगत कहानियों से आगे बढ़कर किसी बड़ी बात को सामने रखती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी की प्रशंसा की है और कई बार उल्लेख किया है कि उनकी ‘प्रेरणादायक और ऐतिहासिक’ यात्रा भारतीयों के साथ गहराई से जुड़ी है।

    मेलोनी की किताब ‘आई एम जॉर्जिया- माई रूट्स, माई प्रिंसिपल्स’ का मूल संस्करण 2021 में लिखा गया था। यह पहले से बेस्टसेलर किताब रह चुकी है। जिस समय मेलोनी ने यह किताब लिखी थी, तब मेलोनी इटली में विपक्षी नेता थीं। एक साल बाद, वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। जून 2025 में किताब का अमेरिकी संस्करण जारी हुआ था, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के एक संक्षिप्त प्रस्तावना लिखी थी।

    मेलोनी की किताब उनके निजी संघर्षों को बयां करती है, जिसमें एक अविवाहित मां के रूप में हमलों का सामना करने और गर्भवती होने पर चुनाव प्रचार करने तक का विवरण शामिल है।

    उनके भाषणों का मुख्य विषय नारीत्व की कठिनाइयों पर केंद्रित रहे। मैं जॉर्जिया हूं, मैं एक महिला हूं, मैं इतालवी हूं, मैं ईसाई हूं। आप इसे मुझसे नहीं छीन सकते, उनका नारा था। उन्होंने लिखा कि राजनीति में महिलाओं का सिर्फ महिलाओं के लिए आना ठीक नहीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

    July 15, 2026

    छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू

    July 14, 2026

    POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.