श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला ज़िले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के एक नागरिक और उरी की एक महिला को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय सेना की ’12 ग्रेनेडियर्स’ यूनिट ने उरी के सिलिकोट इलाके से एक PoK नागरिक को पकड़ा, जिसकी पहचान मुजफ़्फराबाद निवासी जीशान अहमद मीर (पिता लाल दीन मीर) के रूप में हुई है। सेना ने उसे उरी के तिलावारी की रहने वाली इरम बानो (पिता अब्दुल मजीद मीर) के साथ हिरासत में लिया।

रोपोर्ट में बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम-संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। एक आधिकारिक बयान में कहा है कि दोनों फिलहाल सेना की हिरासत में हैं सीमा पार आवाजाही से जुड़े हालात का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है।

