Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरम,दिल्ली विधानसभा विशेष में सत्र काली पट्टी बांधकर पहुंचे भाजपा विधायक
    राष्ट्रीय

    महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरम,दिल्ली विधानसभा विशेष में सत्र काली पट्टी बांधकर पहुंचे भाजपा विधायक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजधानी दिल्ली में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित नहीं होने के बाद इस विषय पर चर्चा के लिए दिल्ली विधानसभा में विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष पर महिलाओं के साथ “विश्वासघात” करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि विपक्ष ने महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के महत्वपूर्ण मौके को गंवा दिया। इस मुद्दे को लेकर भाजपा शासित कई राज्यों में भी विशेष विधानसभा सत्र बुलाए गए हैं, जहां महिला आरक्षण पर चर्चा की जा रही है। भाजपा विधायकों ने विरोध जताने के लिए काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे हैं।

    दिल्ली की विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हाथों पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे। इसके जरिए उन्होंने हाल ही में लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पारित न होने पर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही के दौरान भाजपा विधायक नियम 280 के तहत काली पट्टी बांधे हुए ही अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठा रहे हैं। इस प्रतीकात्मक विरोध के जरिए पार्टी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। बताया जा रहा है कि इस विशेष सत्र में आगे चलकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस अहम मुद्दे पर तीखी बहस होने के आसार हैं।

    इससे पहले भाजपा विधायक हरीश खुराना ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला आरक्षण विधेयक को रोककर महिलाओं के अधिकारों को छीनने का काम किया है। उनका कहना है कि यह कदम महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित करने जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी की मंशा थी कि संसद की सीटों को बढ़ाकर 850 किया जाए और इसके बाद 2029 तक महिलाओं को उनका उचित अधिकार दिया जाए। लेकिन विपक्ष ने इस पूरी प्रक्रिया को बाधित कर दिया। खुराना ने यह भी कहा कि दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता इस मुद्दे पर विपक्ष के रुख से नाराज़ है और इसे स्वीकार नहीं कर रही है। उन्होंने दावा किया कि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भाजपा की प्रतिबद्धता स्पष्ट है और पार्टी इस विषय को लगातार उठाती रहेगी।

    दिल्ली में महिला आरक्षण के मुद्दे पर बुलाए गए विशेष सत्र को लेकर सियासत तेज हो गई है। BJP विधायकों के मुताबिक, इसी मुद्दे को लेकर यह विशेष सत्र आयोजित किया गया है, जिसमें विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया जाएगा और उसे पारित करने की कोशिश की जाएगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी देश की सभी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। वहीं, विपक्ष पर महिला आरक्षण के मुद्दे को बाधित करने के आरोप भी दोहराए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष सत्र फिलहाल एक दिन का प्रस्तावित है, लेकिन अगर चर्चा लंबी चलती है या जरूरत महसूस होती है तो सत्र की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।

    दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सिरसा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के अधिकारों को वर्षों तक टालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से महिला आरक्षण की बात करती रही, लेकिन इसे लागू करने में असफल रही, जो महिलाओं के साथ “विश्वासघात” के समान है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के इस विशेष सत्र में निंदा प्रस्ताव के जरिए इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला आरक्षण अब समय की जरूरत है और देश की बहनों और बेटियों को उनका हक मिलना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात

    June 19, 2026

    सहारनपुर के किसान ने उगाया जादुई आम का पेड़ जो देता है 12 महीने फल…

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.