Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…
    • विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल
    • परमाणु ऊर्जा से चलेगा ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा जंगी जहाज, अत्याधुनिक हथियारों से होगा लैस
    • अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज
    • क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने
    • सोना-चांदी हुआ महँगा, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% तक बढ़ाया
    • TCS कांड में मुख्य आरोपी निदा खान की मदद करने वाले AIMIM पार्षद के ठिकानों पर चला बुलडोजर
    • मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»नए पॉडकास्ट के जरिए इंडस्ट्री के सुने-अनसुने किस्से बताएंगी पूजा भट्ट
    मनोरंजन

    नए पॉडकास्ट के जरिए इंडस्ट्री के सुने-अनसुने किस्से बताएंगी पूजा भट्ट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । पूजा भट्ट आईहार्टपॉडकास्ट पर एक नए शो में अपने जीवन के उतार-चढ़ाव को शेयर करेंगी। अभिनेत्री और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने कहा कि वह इस पॉडकास्ट के जरिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल यात्रा के बारे में खुलकर बात करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि दर्शक इससे जुड़ेंगे और प्रेरित भी होंगे।

    भट्ट ने कहा, मैं आईहार्टमीडिया के साथ साझेदारी कर ‘द पूजा भट्ट शो’ लॉन्च करने को लेकर बहुत खुश हूं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रेरणादायक कहानियां हैं। मैं इस शो के जरिए उन लोगों पर प्रकाश डालना चाहती हूं जो हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। अभिनेताओं से लेकर निर्देशकों तक, संगीतकारों से लेकर निर्माताओं और स्टाइलिस्टों तक…मैं अपनी जर्नी के उतार-चढ़ाव और लोगों की कहानियों को साझा करने को इच्छुक हूं, ये वो लोग हैं जिन्होंने मुझे प्रेरित किया।

    आईहार्टपॉडकास्ट के अध्यक्ष विल पियर्सन ने कहा, पूजा भारतीय क्रिएटिव दुनिया की एक सच्ची हस्ती हैं, और हमें उम्मीद है कि वह इस लाइनअप में रोमांचक और मजेदार नजरिया पेश करेंगी। भारतीय फिल्म, संगीत और संस्कृति का असर पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। पूजा जी का कई सालों का अनुभव बॉलीवुड के फैंस और उन लोगों के लिए उपहार है जो भारतीय सिनेमा और रचनात्मक संस्कृति के बारे में अधिक जानना चाहते हैं। हम इस रोमांचक कार्यक्रम के लिए पूजा के साथ पार्टनरशिप करके बहुत खुश हैं।

    आईहार्टमीडिया और मैमथ मीडिया एशिया ने मिलकर द पूजा भट्ट शो लॉन्च किया है, जो कि दोनों का पहला पॉडकास्ट होगा। पूजा भट्ट द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो सितंबर के आखिरी हफ्ते से प्रसारित किया जाएगा। दावा है कि शो में निर्देशकों और सुपरस्टार्स से लेकर बैकग्राउंड डांसर और स्पॉट बॉय तक सब कुछ कवर किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल

    May 13, 2026

    मौनी रॉ़य ने सूरज नांबियार संग तलाक कर दिया कंफर्म!

    May 13, 2026

    क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.