Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पूजा ने वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज एथलेटिक मीट में 1500 मीटर दौड़ का जीता स्वर्णपदक
    BREKING NEWS

    पूजा ने वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज एथलेटिक मीट में 1500 मीटर दौड़ का जीता स्वर्णपदक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एथलीट और बिलासपुर रेल मंडल में टिकट कलेक्टर सह वाणिज्य लिपिक के पद पर पदस्थ पूजा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। 10 अगस्त को भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज एथलेटिक मीट में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
    कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच पूजा ने अपनी अद्वितीय गति और स्टैमिना का प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया और देश के साथ-साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी गौरव बढ़ाया। इस सफलता पर महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री तरुण प्रकाश ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और रेलवे का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
    पूजा इससे पहले भी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप और ताइवान ओपन एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं तथा लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी श्रेष्ठता साबित कर रही हैं। उनकी इस जीत पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, खेल संघ के पदाधिकारी और साथी खिलाड़ियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र

    September 18, 2026

    अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.