Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें
    • भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पति के अवैध संबंधों का विरोध, गर्भवती पत्नी को दिया जहर, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत
    क्राइम

    पति के अवैध संबंधों का विरोध, गर्भवती पत्नी को दिया जहर, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लुधियाना –  पति के दूसरी महिला से चल रहे अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक गर्भवती महिला को जूस में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और उसका गर्भपात करवाने का रूह कपां देने वाला मामला सामने आया है। जहर दिए जाने के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ गई और उसके पेट में पल रहे मासूम बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सुखविंदर सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पति के ‘सोफिया’ नाम की महिला से थे नाजायज संबंध
    पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता हरलीन कौर ने बताया कि उसका विवाह 1 दिसंबर 2024 को आरोपी सुखविंदर सिंह के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि उसके पति के ‘सोफिया’ नाम की महिला के साथ नाजायज संबंध हैं। जब पीड़िता ने इस बात का कड़ा विरोध अपने पति के सामने जताया, तो आरोपी सुखविंदर सिंह उसके साथ मारपीट करने लगा और कहने लगा कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता। इस पर पीड़िता ने उसे बताया कि वह गर्भवती है और उसके बच्चे की मां बनने वाली है। यह सुनकर आरोपी चौंक गया और उसने पीड़िता से कहा कि ‘कोई बात नहीं, इसका भी हल कर दूंगा।’

    बच्चे की पेट में ही दर्दनाक मौत
    पीड़िता के अनुसार, बीती 6 जून को आरोपी पति सुखविंदर सिंह ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उसे जूस में कोई जहरीला/नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जूस पीने के थोड़ी देर बाद ही पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी और उसके शरीर से भारी ब्लीडिंग शुरू हो गई। ब्लीडिंग के साथ-साथ उसके पेट में पल रहे मासूम बच्चे के टुकड़े बाहर आने लगे, जिससे उसके अजन्मे बच्चे की पेट में ही दर्दनाक मौत हो गई।गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बाद उसने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…

    August 17, 2026

    बर्थडे पार्टी से लौट रहा था युवक, घात लगाए हमलावरों ने सीने में उतार दी गोली… 

    August 16, 2026

    बहस के बाद हुई थी मारपीट,पत्नी को मारा जोर का चांटा, हुई बेहोश, सुबह मिली लाश… घबराकर पति ने भी दे दी जान…

    August 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.