Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»न्यू चंडीगढ़ में क्वॉलिफायर-2
    खेल

    न्यू चंडीगढ़ में क्वॉलिफायर-2

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चंडीगढ़, आईपीएल 2026 का दूसरा क्वॉलिफायर मुकाबला शुक्रवार को मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी, जो भी टीम मुकाबला जीतेगी फाइनल में प्रवेश कर लेगी और उसका सामना 31 मई यानी रविवार को गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। राजस्थान के खिलाफ गुजरात का रिकॉर्ड शानदार रहा है। गुजरात को पहले क्वॉलिफायर में आरसीबी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। राजस्थान और गुजरात के बीच आईपीएल में अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं।

    इनमें से सात मुकाबलों में जीत गुजरात के हाथ लगी है, जबकि राजस्थान सिर्फ तीन मैच ही जीत सकी है। गुजरात टाइटंस अपने इस दमदार रिकॉर्ड को दूसरे क्वॉलिफायर में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों के पास फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है। राजस्थान रॉयल्स जहां अपने युवा खिलाडिय़ों के दम पर आत्मविश्वास से भरी हुई है, वहीं गुजरात टाइटंस अनुभव और संतुलित टीम संयोजन के भरोसे मैदान पर उतरेगी।

    वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी बड़ी चुनौती

    राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सभी को प्रभावित किया था। वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी ने गुजरात की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पिछले मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने उन्हें शॉर्ट गेंद पर आउट जरूर किया था, लेकिन उससे पहले वैभव ने उनकी गेंद पर शानदार छक्का भी जड़ा था। कगिसो रबाडा जैसे अनुभवी गेंदबाज भी उनकी बल्लेबाजी के सामने बेअसर नजर आए थे। अब गुजरात के गेंदबाज एक बार फिर शॉर्ट गेंद की रणनीति के साथ उतर सकते हैं, क्योंकि वैभव कुछ मुकाबलों में इसी कमजोरी के चलते विकेट गंवा चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स की सफलता में वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की बड़ी भूमिका रही है। बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर वैभव खुलकर शॉट खेलना पसंद करते हैं और बड़े गेंदबाजों के खिलाफ भी बेखौफ नजर आते हैं। वैभव के शानदार फॉर्म के कारण यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन थोड़ा दबा हुआ दिखाई दिया है, हालांकि ध्रुव जुरेल ने तीसरे नंबर पर लगातार उपयोगी पारियां खेली हैं।

    गुजरात आज गिल-सुदर्शन-बटलर पर निर्भर

    गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी काफी हद तक शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर निर्भर रही है। अगर ये तीनों बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाते हैं, तो टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, अगर राजस्थान बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहता है, तो गुजरात के शीर्ष क्रम पर दबाव बढ़ सकता है।

    गुजरात टाइटंस— शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, अरशद खान, अशोक शर्मा।

    राजस्थान रॉयल्स— रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, संदीप शर्मा, ड्वेन फरीरा, ध्रुव जुरेल, डसून शनाका, जोफ्रा आर्चर, शिमरोन हेटमायर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, शुभम दुबे, यश पुंजा, बृजेश शर्मा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!

    August 4, 2026

    IND vs SL : गेंदबाज आकिब नबी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, बुमराह के बहार होने पर मिली जगह

    August 3, 2026

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.