Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले में हुए मुख्य समारोह से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे लगातार दूसरे साल रहे दूर…
    राष्ट्रीय

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले में हुए मुख्य समारोह से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे लगातार दूसरे साल रहे दूर…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पूरे देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया. लेकिन, इस समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नजर नहीं आए. इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समारोह में बैठने की व्यवस्था और प्रोटोकॉल को लेकर नाराज थे. इसी वजह से दोनों नेताओं ने लाल किले के कार्यक्रम से दूरी बनाई. बीते साल भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में दोनों नेता शामिल नहीं हुए थे.

    राहुल-खरगे के नहीं आने पर बीजेपी ने बोला हमला

    बीजेपी ने लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी के शामिल न होने को लेकर जोरदार हमला बोला. पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल की सोच को दिमागी नक्सल मानसिकता वाला बताया. भंडारी ने सोशल मीडिया पर पूछा कि क्या कोई देशभक्त नेता प्रतिपक्ष स्वेच्छा से राष्ट्रीय समारोह से दूरी बना सकता है. उन्होंने राहुल गांधी पर वंदे मातरम् के प्रति नफरत रखने का आरोप भी लगाया.

    गिरिराज सिंह बोले- उनका नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के समारोह में शामिल नहीं होने पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और खरगे संसद में विपक्ष के अहम पदों पर हैं और स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव और उत्सव का मौका है. ऐसे में दोनों नेताओं का लाल किले पर मौजूद नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

    कांग्रेस मुख्यालय में खरगे ने फहराया तिरंगा

    लाल किले के कार्यक्रम से दूर रहने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. ध्वजारोहण के बाद खरगे ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा.

    लाल किले से हर चीज का श्रेय खुद लेते हैं पीएम

    मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लाल किले से हर चीज का श्रेय खुद लेते हैं. उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि प्रधानमंत्री अभी यह दावा नहीं करते कि पूरी दुनिया सिर्फ उन्हीं की वजह से चल रही है. खरगे ने दावा किया कि देश में कई बड़े अधिकार आधारित कानून और योजनाएं कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान लागू की गई थीं.

    नेहरू, शास्त्री और इंदिरा गांधी का किया जिक्र

    खरगे ने कांग्रेस के पुराने नेताओं के योगदान को भी याद किया. उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष भारत की नींव मजबूत की और IIT, IIM तथा सार्वजनिक क्षेत्र की कई संस्थाओं की स्थापना में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के दौर में हरित और श्वेत क्रांति तथा इंदिरा गांधी के समय 1971 के युद्ध और सिक्किम के भारत में विलय का भी जिक्र किया. खरगे ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश के निर्माण में बड़ा योगदान दिया, लेकिन उन्होंने इन उपलब्धियों का व्यक्तिगत श्रेय लेने की कोशिश नहीं की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: एम्स के आईसीयू में भर्ती

    September 7, 2026

    यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में इलेक्शन का काउंटडाउन, फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

    September 7, 2026

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के वोट को लेकर उठे सवाल, पाकिस्तान ने कश्मीर पर उगला जहर; नई दिल्ली ने दिया करारा जवाब

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.