Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये
    • विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सेवा संकल्प अभियान: नागरिक सुविधा का मॉडल बना रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय
    • गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : श्री अरुण साव
    • छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीं शुभकामनाएं
    राष्ट्रीय

    PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीं शुभकामनाएं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने बधाई दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में पीएम की अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान उन्हें अच्छी सेहत और लंबी उम्र दे।

    राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

    पीएम नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने 25 वर्षों के कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी ने सुशासन के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित किए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति मिली है और देश के विकास को एक नई दिशा मिली है।

    बघेल ने उठाए सवाल 

    वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में सरकारी मशीनरी और जनता के पैसों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं।

    उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बीजेपी द्वारा नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि इन आयोजनों के आयोजन में सरकारी विभागों और अधिकारियों को क्यों शामिल किया जा रहा है।

    बघेल ने दावा किया कि पूरे छत्तीसगढ़ में 1.5 करोड़ से अधिक दीये जलाने की योजना बनाई गई है। इनमें से 25 लाख दीये केवल रायपुर शहर में और 31 लाख दीये रायपुर जिले में जलाए जाने की बात कही गई है।

    उन्होंने सवाल किया कि इन दीयों, बत्तियों और तेल के लिए पैसा किस बजट से खर्च किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विभागों के सचिवों और कलेक्टरों को इस खर्च का पूरा हिसाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। बघेल ने कहा- जनता के पैसे को इस तरह बर्बाद नहीं किया जा सकता। 

    बीजेपी नेताओं ने क्या कहा? 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा कि पीएम मोदी ने इस देश में गरीबी से लड़ने के लिए बहुत अच्छा काम किया है। करीब एक अरब भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की किसी न किसी योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। आज पूरी दुनिया भारत की चमक और उसके प्रभाव को देख सकती है। भारत 7.8 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम गुरु महाराज से उनके लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगते हैं।

    बीजेपी नेता मिथिलेश तिवारी ने कहा कियह 140 करोड़ लोगों का देश है, दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है और इस डेमोक्रेसी के सजग पहरेदार, भारत के गरीबों के हिमायती और भारत को ग्लोबल पहचान दिलाने वाले नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह दिन भारत की बहादुरी और उसके मूल्यों का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि आज करोड़ों लोग दीये जलाएंगे और प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देंगे। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन

    September 18, 2026

    ‘पार्टी चोरी’ लोकतंत्र के पतन का संकेत”, TMC के नाम-निशान पर EC की रोक पर बोले राहुल गांधी

    September 18, 2026

    यूनिफॉर्म सिविल कोड पर महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार और आंध्र में चंद्रबाबू नायडू भी असहज

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.