Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 12 मई को तेलुगु हनुमान जयंती? सही तिथि और पूजा विधि 
    • खुशबुओं की दुनिया में काफी जाने पहचाने नाम हैं ‘ इत्र ‘ और ‘ऊद’ लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके बीच का अंतर क्या है?
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»जम्मू में बारिश ने तोड़ा 115 सालों का रिकॉर्ड, अगले 15 दिन अहम, अगस्त में आसमानी आफत
    राष्ट्रीय

    जम्मू में बारिश ने तोड़ा 115 सालों का रिकॉर्ड, अगले 15 दिन अहम, अगस्त में आसमानी आफत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों की भारी बारिश ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. जम्मू में 380 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो 1910 में वेधशाला की स्थापना के बाद से सबसे अधिक है. यहां 115 सालों में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है. इससे पहले का रिकॉर्ड 25 सितंबर 1988 का था, जब 270.4 मिमी बारिश हुई थी. 23 अगस्त 1996 को दर्ज 218.4 मिमी वर्षा का आंकड़ा भी पीछे छूट गया. तुलना के लिए अगस्त महीने का औसत वर्षा आंकड़ा 403.1 मिमी है, जो अब लगभग एक दिन में ही पूरा हो गया. जम्मू में माता वैष्णो देवी मार्ग के अर्द्धकुंवारी में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 40 पार हो गई है.

    अगले 15 दिन अहम, मॉनसून का खतरा बरकरार
    जम्मू में बारिश के रेड अलर्ट को हटाकर येलो अलर्ट कर दिया गया है. लेकिन जम्मू-कश्मीर में मॉनसून का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. प्रशासन ने अगले 15 दिन बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. हालांकि हालात में सुधार को देखते हुए जम्मू क्षेत्र के लिए जारी रेड अलर्ट हटा लिया गया है और अब येलो अलर्ट लागू है. कश्मीर संभागीय आयुक्त अंशुल गर्ग का कहना है कि झेलम नदी का जलस्तर घटा है, लेकिन खतरा टला नहीं है. आने वाले 10–15 दिन बेहद अहम हैं. लोग मौसम विभाग की सलाह का पालन करें और नदियों के पास सतर्क रहें. उन्होंने कहा कि सभी टीमें हाई अलर्ट पर हैं और 150 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. पिछले 48 घंटों में किसी नई बाढ़ की सूचना नहीं मिली है.

    मौसम में सुधार पर सतर्कता जरूरी
    गर्ग ने सेना, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के प्रयासों की सराहना की. इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि प्रदेश में मौसम में सुधार दर्ज किया गया है। विभाग ने लाल चेतावनी घटाकर पीली चेतावनी जारी की है. आईएमडी के अनुसार, 29 को भी जम्मू, ऊधमपुर और डोडा के कुछ हिस्सों में छिटपुट भारी बारिश संभव है. कुछ स्थानों पर 24 घंटे में 7–11 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान है. फिलहाल जम्मू के कई जिले अब भी बाढ़ से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं और लोग राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी की उम्मीद लगाए हुए हैं.

    जनजीवन पर भारी असर
    लगातार बारिश से बिजली, पानी और मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं ठप हैं. सड़कें क्षतिग्रस्त होने से संपर्क बाधित है और ज़्यादातर ट्रेनें दूसरे दिन भी रद्द कर दी गई हैं. रेलवे के सूत्रों का कहना है हालात ठीक रहे तो कुछ ट्रेनें चलेंगी. दूरसंचार कंपनियों ने बताया कि मरम्मत और बहाली का काम जारी है. मौसम की स्थिति अनुकूल रही तो सेवाएं देर शाम तक बहाल होने की संभावना है. निवासियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण, 8 को विधायक दल की बैठक, कौन हो सकता है नया CM

    May 6, 2026

    JDU की फाइनल लिस्ट आ गयी सामने, सम्राट कैबिनेट में कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

    May 6, 2026

    आतंकवाद के खिलाफ जंग से एक्सपोर्ट बढ़ाने तक, भारत और वियतनाम में ये 13 डील

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.