Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AC रिमोट के इस बटन को करते हैं न करें नजरअंदाज, यही बचाता है बिजली बिल
    • राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…
    • मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज, पीछे छिपा आध्यात्मिक विज्ञान
    • सत्ता, स्वार्थ और दलबदल का दौर…
    • छत्तीसगढ़ी जायका: सेहत और स्वाद से भरपूर ‘दाल फरा’, जानें इसे बनाने की पारंपरिक विधि
    • हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान सड़क पर बैठकर सब्जी बेचते दिखे थे अब बन चुके हैं बंगाल में मंत्री, जानें कौन हैं खुदीराम टुडू
    • राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर…
    • बुंदेली लोकगीत गायिका लाड़कुंवर कुशवाहा उर्फ लवली की निर्मम हत्या,हाथ-पैर काटकर जलाया…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»Raipur News: तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में IFS अधिकारी अशोक पटेल गिरफ्तार, 23 तक रिमांड पर भेजा
    छत्तीसगढ़

    Raipur News: तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में IFS अधिकारी अशोक पटेल गिरफ्तार, 23 तक रिमांड पर भेजा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    तेंदूपत्ता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा वनमंडल में 6.50 करोड़ रुपये के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में गुरुवार को एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने निलंबित आइएफएस अधिकारी (डीएफओ) अशोक कुमार पटेल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पटेल को रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां ईओडब्ल्यू ने उन्हें 30 अप्रैल तक पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड में रखने की मांग की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद 23 अप्रैल तक कस्टोडियल रिमांड मंजूर करते हुए एसीबी-ईओडब्ल्यू को सौंपने का आदेश दिया।

    जांच के मुताबिक, 2021 में तेंदूपत्ता बोनस वितरण में 6.50 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई। इस घोटाले के तार कई अधिकारियों और प्रबंधकों से जुड़े हुए हैं। डीएफओ की गिरफ्तारी के बाद और भी बड़ी अनियमितताओं की परतें खुलने की संभावना है। 10 अप्रैल को एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने सुकमा जिले में नौ ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें प्रमुख प्रबंधकों और नेताओं की संलिप्तता सामने आई।

    जांच में शामिल अधिकारियों और प्रबंधकों में सीपीआई नेता मनीष कुंजाम, कोंटा प्रबंधक मोहम्मद शरीफ खान, पालाचलमा प्रबंधक सीएच वेंकट, फूलबगड़ी प्रबंधक राजशेखर पुराणिक, जगरगुंडा प्रबंधक रवि गुप्ता, मिशिगुडा प्रबंधक राजेश आयतु, एर्राबोर प्रबंधक मितेंद्र सिंह राजू, पेदाबोडकेल प्रबंधक सुनील और जग्गावरम प्रबंधक मनोज कवासी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, 11 अप्रैल को सुकमा के दोरनापाल में एक वनकर्मी के घर पर भी छापेमारी की गई थी।

    एसीबी-ईओडब्ल्यू के अधिवक्ता मिथलेश वर्मा के अनुसार, सुकमा वनमंडल में तेंदूपत्ता सीजन 2021-22 के तहत अप्रैल में प्राप्त प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि का आहरण कर वन अधिकारियों और अन्य ने आपस में बटवारा कर लिया। इस पर आधारित शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था, जिसमें आरोप था कि आदिवासी क्षेत्रों के गरीब लोगों की मेहनत की तेंदूपत्ता बोनस राशि में करीब 6.50 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई। ठोस सुबूत मिलने के बाद डीएफओ अशोक पटेल को गिरफ्तार किया गया। पटेल मूलतः रायगढ़ जिले के कृष्णा वाटिका कालोनी, बोईरदादर का निवासी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर…

    May 9, 2026

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    May 9, 2026

    मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान,आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान…

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.