Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»राजस्थान के पास मौका, 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली टीमें; 2 ने जीते थे खिताब
    खेल

    राजस्थान के पास मौका, 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली टीमें; 2 ने जीते थे खिताब

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    प्लेऑफ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल 2025 राजस्थान रॉयल्स के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। सीजन की शुरुआत में ही टीम के नियमित कप्तान संजू सैमसन पूरी तरह से फिट नहीं थे और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले, जिसके बाद रियान पराग ने कप्तानी संभाली। हालांकि संजू की वापसी के बावजूद टीम की किस्मत में कोई बदलाव नहीं आया। अब तक टीम 7 मैच हार चुकी है, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने की थोड़ी बहुत उम्मीद अभी भी बनी हुई है।

    राजस्थान रॉयल्स की स्थिति प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर राजस्थान रॉयल्स ने मौजूदा सीजन में 9 मैच खेले हैं, जिसमें से केवल 2 जीत दर्ज की हैं और 7 मैच हार चुकी है। चार अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 0.625 है, और वह प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। लगातार पांच हार के बाद टीम नीचे गिर गई है।

    प्लेऑफ में पहुंचने का मौका राजस्थान रॉयल्स अभी पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है। टीम के पास 5 मैच और बाकी हैं, और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इन सभी मैचों में जीत हासिल करनी होगी। इसके साथ ही टीम को अपने नेट रन रेट को भी सुधारना होगा। अगर टीम 14 अंक हासिल करती है, तो भी यह कोई गारंटी नहीं कि वह प्लेऑफ में जगह बना पाएगी। उसे यह भी दुआ करनी होगी कि लीग स्टेज के अंत में कोई टीम 16 अंक तक न पहुंचे। हालांकि अगर उसका नेट रन रेट अच्छा रहता है, तो फिर उसके पास प्लेऑफ का एक मौका बन सकता है, लेकिन यह किसी अजूबे से कम नहीं होगा।

    14 अंक पर प्लेऑफ में एंट्री आईपीएल के 2008 में शुरू होने के बाद से 10 टीमों ने 14 अंक के साथ प्लेऑफ में एंट्री की है। डेक्कन चार्जर्स (2009) और चेन्नई सुपर किंग्स (2010) ने 14 अंक के साथ खिताब भी जीते थे।

    आरसीबी जैसा करिश्मा दोहराने का मौका आईपीएल में 10 टीमों का हिस्सा बनने के बाद से केवल एक बार ऐसा हुआ है जब 14 अंकों के साथ टीम ने प्लेऑफ में प्रवेश किया था। यह उपलब्धि आरसीबी ने आईपीएल 2024 में हासिल की थी। अब राजस्थान रॉयल्स के पास भी आरसीबी जैसा करिश्मा दोहराने का मौका है, लेकिन इसके लिए टीम को अपने प्रदर्शन में सुधार करने के साथ-साथ किस्मत की भी आवश्यकता होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.