Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»6 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी राजकुमार राव-वामिका गब्बी स्टारर ‘भूल चूक माफ’
    मनोरंजन

    6 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी राजकुमार राव-वामिका गब्बी स्टारर ‘भूल चूक माफ’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । सिनेमाघरों में सराहे जाने के बाद, राजकुमार राव और वामीका गब्बी स्टारर फिल्म ‘भूल चुक माफ’ अब 6 जून से प्राइम वीडियो पर दुनियाभर में स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिवली उपलब्ध होगी।

    यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है, जिसे दिनेश विजन ने अमेज़न MGM स्टूडियोज़ के साथ मिलकर प्रजेंट किया है। निर्देशन करण शर्मा का है और कहानी उन्होंने हैदर रिज़वी के साथ मिलकर लिखी है।

    फिल्म की खास बातें:
    राजकुमार राव, वामीका गब्बी, धनश्री वर्मा, संजय मिश्रा और रघुवीर यादव जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह फिल्म एक अतरंगी कहानी है, जहां प्यार और ऊपरवाले का हिसाब-किताब एकदम अनोखे अंदाज़ में टकराते हैं। देसी अंदाज़ की हल्की-फुल्की ह्यूमर, थोड़ी सी आध्यात्मिक अफरातफरी और टाइम-लूप वाला ट्विस्ट इस कहानी को और भी मज़ेदार बना देता है। इमोशन्स और हंसी के इस मेल में शानदार लेखन, गहराई से निभाए किरदार और रंगीन विजुअल्स कहानी को खास बना देते हैं। कस्टमर्स ‘भूल चुक माफ’ का मज़ा बाकी दुनिया से पहले ले सकते हैं, क्योंकि ये फिल्म 6 जून से केवल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है, भारत ही नहीं, बल्कि 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में एक साथ।

    भूल चुक माफ’ की कहानी बनारस के रंजन (राजकुमार राव) की है – एक ऐसा लड़का जो प्यार में डूबा हुआ है। उसे सरकारी नौकरी मिलती है और वो अपनी बचपन की मोहब्बत तितली (वामीका गब्बी) से शादी करने का सपना देखता है। लेकिन इस खुशी-खुशी में वो एक जरूरी वादा भूल जाता है। फिर तो किस्मत भी नाराज़ हो जाती है और चालें चलने लगती है। इसके बाद शुरू होती है एक मज़ेदार जर्नी, जहां भगवान भी सिखाते हैं सबक, और रंजन को मिलता है अपनी गलती सुधारने का दूसरा मौका।

    टीम की प्रतिक्रिया:
    मनीष मेंघानी, डायरेक्टर और हेड – कंटेंट लाइसेंसिंग, प्राइम वीडियो इंडिया ने कहा, “प्राइम वीडियो और अमेजन MGM स्टूडियोज में हमारा मकसद ऐसी अलग-अलग और असली कहानियाँ पेश करना है जो देश और दुनिया दोनों जगह के दर्शकों से जुड़ें। ‘भूल चुक माफ’ हमारे बढ़ते कंटेंट की लिस्ट में एक दमदार और शानदार जोड़ है।” वे आगे कहते हैं, “हमारे पुराने और भरोसेमंद पार्टनर्स मैडॉक फिल्म्स के साथ दोबारा जुड़ना और इस यादगार कहानी को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुँचाना, पहले सिनेमाघरों में और अब प्राइम वीडियो पर एक शानदार अनुभव रहा है। ‘भूल चुक माफ’ में देसी अंदाज़ की कॉमेडी, दिल छू लेने वाली कहानी और ऐसे किरदार हैं जो हर किसी को अपनी ज़िंदगी जैसे लगेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि ये फिल्म प्राइम वीडियो पर दुनियाभर के दर्शकों के दिलों को छूएगी।”


    “‘भूल चुक माफ’ की शुरुआत एक ऐसी चीज़ से हुई है जिसे हर हिंदुस्तानी ने कभी न कभी महसूस किया है – चोखरी और नौकरी के बीच की खींचतान, यानी प्यार और रोज़गार के बीच की जंग,” ऐसा मानना है प्रोड्यूसर दिनेश विजन का। वे आगे कहते हैं, “ये फिल्म इस दिल से जुड़ी और सबको छू लेने वाली जंग को बड़े ही दिलचस्प और मज़ेदार अंदाज़ में दिखाती है, जो आम आदमी की ज़िंदगी से सीधा जुड़ती है। करण ने इस कहानी को एक ऐसे अंदाज़ में पर्दे पर उतारा है जो एक तरफ़ खूब एंटरटेनिंग है, तो दूसरी तरफ़ दिल को छू लेने वाली भी। थिएटर्स में इसे जो ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, उससे हम बेहद खुश हैं, और अब इसे प्राइम वीडियो पर और भी बड़े दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर उत्साहित हैं। प्राइम वीडियो ने हमेशा अलग-अलग और असली भारतीय कहानियों को दुनियाभर में दर्शकों तक पहुंचाने का काम किया है, और हमारे लिए इससे बेहतर प्लेटफॉर्म कोई और नहीं हो सकता।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

    May 12, 2026

    ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़

    May 12, 2026

    ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.