Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
    • छत्तीसगढ़ में दो उप सचिवों का तबादला, सूर्यकिरण अग्रवाल पीएचई और मनोज मिश्रा को मिला मछली पालन विभाग
    • मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
    • उज्जैन:महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा-2’ के रंग में रंगे में युवक को VIP एंट्री, वीडियो भी बनाएं सेल्फी खिंचवाई, सुपरवाइजर बर्खास्त
    • गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़…
    • CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…
    • छत्तीसगढ़:जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, न्यायिक हिरासत में मौत से मचा हड़कंप…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»दिल्ली के अमर कॉलोनी में सीनियर IRS अफसर की बेटी से रेप और हत्या रेप के बाद की ऐसी दरिंदगी… 
    क्राइम

    दिल्ली के अमर कॉलोनी में सीनियर IRS अफसर की बेटी से रेप और हत्या रेप के बाद की ऐसी दरिंदगी… 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के अमर कॉलोनी में सीनियर IRS अफसर की बेटी से रेप और हत्या के मामले ने हिला कर रख दिया है. आरोपी राहुल मीणा घर में पहले काम करता था और इस परिवार ने उसकी खूब मदद भी की थी इतनी कि उसका कर्ज भी उतार रहे थे. आरोपी को द्वारका से अरेस्ट कर लिया गया है. बता दें कि आरोपी बहुत कम उम्र में ही दरिंदा बन चुका था. राहुल से देर रात पुलिस ने पूछताछ की,उसके बयान सुने तो पुलिसवाले भी गुस्से से भर गए. वो वारदात को असानी से अंजाम दे सकता था.राहुल को मालूम था कि मृतक लड़की के माता-पिता सुबह जिम जाते थे, राहुल उसी समय बिल्डिंग में घुसा और सीधा लड़की के स्टडी रूम में पहुंच गया. स्टडी रूम अलग से फ्लैट के छत पर बनाया हुआ था. लड़की वहीं UPSC की तैयारी कर रही थी, लिहाजा माता-पिता ने उसे सुबह उठकर पढ़ाई करने को कहा था. वह वहीं पढ़ाई कर रही थी. वह सीधा लड़की के स्टडी रूम में गया और रेप करने के लिए उसका गला दबाते हुए उसे काबू करने की कोशिश की, जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने पास में रखे लैंप और भारी चीज से लड़की पर हमला कर दिया, जिसकी वजह से लड़की के शरीर से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में पड़ी लड़की से आरोपी ने रेप किया.

    लॉकर थंब इंप्रेशन से ही खुलता था तो पीड़िता के साथ रेप के बाद की ऐसी दरिंदगी

    राहुल यहीं नहीं रुका उसने लूटपाट भी करनी थी तो वह जानता था कि लॉकर भी थंब इंप्रेशन से ही खुलता था, तो लिहाजा आरोपी ने रेप के बाद लड़की को स्टडी रूम से घसीता और सीढ़ियों से घसीटते हुए नीचे रूम में लेकर आया जहां लॉकर था. खून में लथपथ लड़की की फिंगर को लॉकर से टच किया, लेकिन लॉकर नहीं खुला. दरअसल, लड़की का ब्लड सर्कुलेशन बंद हो चुका होगा और लड़की के हाथों में खून लग गया, शायद यही वजह रही होगी कि लॉकर नहीं खुला. पुलिस के मुताबिक- ऐसा लगता है कि इस वक्त लड़की मर चुकी होगी. इसके बाद आरोपी लड़की की लाश को फर्श पर छोड़ देता है, आरोपी अब पेचकस से लॉकर खोलता है और ज्वैलरी और कैश निकालता है. घर से ही वो बैग उठाता है और कैश-ज्वैलरी उसमें रख लेता है. चूंकि पैंट और जूते पर खून लग गया था तो वह लड़की के भाई की पेंट पहनता है और घर में पड़ी हुई चप्पल पहनकर मौके से फरार हो जाता है. 

    आरोपी को कम उम्र में ही लग गई थी सट्टेबाजी की लत

    बताया जा रहा है उसे कम उम्र में ही सट्टेबाजी की लत लग गई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक -आरोपी राहुल ऑनलाइन 3 पत्ती गेम खेलता था और पैसे कमाता था. राहुल को लड़कियों से दुराचार की आदत भी लगी हुई थी. वह पैसे कमाता और लड़कियों को लाता और उनके साथ सेक्स करता था. इसी आदत के कारण उसने 21 अप्रैल को अलवर में पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा महिला का रेप किया और उसे दांतों से काटकर जान से मारने की धमकी देकर दिल्ली निकल गया. 22 अप्रैल को राहुल दिल्ली पहुंचता है और यहां भी अपने पुराने मालिक की बेटी के साथ रेप और उसका मर्डर कर देता है.

    पढ़ाई में होनहार थी पीड़िता, 12वीं में रही थी टॉपर

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक- शुरुआती पूछताछ में आरोपी बता रहा है कि मकसद लूटपाट ही था, लेकिन पूछताछ करने वाले अफसरों ने बताया कि बहुत मुमकिन है कि मृतक लड़की पर इसकी पहले से नजर थी और आरोपी रेप और लूट की वारदात को अंजाम देने ही आया था, क्योंकि एक दिन पहले अलवर में भी रेप की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक- पीड़िता पढ़ाई में बेहद होनहार थी, कक्षा 12 में आल इंडिया टॉपर भी रही थी. एक दिन पहले ही माता और पिता ने सुबह उठ कर पढ़ाई शुरू करने को कहा था लिहाजा पहला ही दिन था जब लड़की सुबह-सुबह उठकर पढ़ाई कर रही थी, उसे क्या पता था कि आज ही उसकी जिंदगी खत्म हो जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी के लिए 7 महीने के जिगर के टुकड़े का किया कत्ल, पहले गला दबाया, फिर सीने पर पैर रखकर ले ली जान

    June 9, 2026

    ‘ऊंची जाति’ की लड़की से प्यार, प्रेमिका के घरवालों ने दलित लड़के को पीट-पीटकर मार डाला

    June 9, 2026

    ‘ये तुम्हारा बेटा नहीं है’ पत्नी के ऐसा कहते ही पति ने माँ-बेटे को गोलियों से भून दिया; गुरुग्राम डबल मर्डर में बड़ा खुलासा

    June 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.