Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल» RCB ने MI को 18 रन से हराया, मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में आया बड़ा बदलाव, राजस्थान रॉयल्स टॉप पर
    खेल

     RCB ने MI को 18 रन से हराया, मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में आया बड़ा बदलाव, राजस्थान रॉयल्स टॉप पर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    MI vs RCB, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को सामने 241 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन बेंगलुरु के गेंदबाजों के सामने मुंबई इंडियंस 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना पाई। ये आरसीबी की इस सीजन में तीसरी जीत है, जबकि मुंबई इंडियंस की तीसरी हार है। इस मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है। हालांकि, टॉप पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स की टीम है, जो एक भी मुकाबला नहीं हारी है।

    राजस्थान रॉयल्स टॉप पर

    राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अब तक 4 मैच खेले हैं और सभी जीत कर 8 अंक हासिल किए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स (PBKS) 4 में से 3 मैच जीतकर 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 4 में तीन मैच जीतकर 6 अंक हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर है।

    KKR और CSK का बुरा हाल

    दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात टाइटंस (GT) और लखनऊ सुपर जांयट्स (LSG) के पास अभी 4-4 अंक हैं। वहीं, सनराइज हैदराबाद (SRH), मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने अभी तक 4-4 मैच में से सिर्फ 1-1 मैच ही जीत सके हैं। इन तीनों टीमों के अंक 2 हैं। वहीं, सबसे निचले पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है, जिसने अभी तक एक मैच भी नहीं जीता है।

    आरसीबी ने रविवार को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ओवर में 4 विकेट गंवाकर 240 रन बनाए। फिल साल्ट और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी निभाई। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, तो साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली। साल्ट ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए। कप्तान रजत पाटीदार बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 20 गेंदों में 53 रन बनाए। अंत के ओवरों में टिम डेविड ने सिर्फ 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए, जबकि जितेश शर्मा 10 रन ही बना सके। गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस की ओर से बोल्ट-हार्दिक, सैंटनर और शार्दुल ने एक-एक विकेट चटकाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चेन्नई में तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम से जुड़े हर्षित राणा

    June 19, 2026

    वर्ल्ड कप के दूसरे ही मैच में भारत को लगा ‘बड़ा झटका’, अचानक मैदान से बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी

    June 18, 2026

    FIFA 2026 : बेल्जियम और मिस्र का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त, आत्मघाती गोल से बेल्जियम की हुई वापसी

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.