Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»सगे भाई ने किया 15 वर्षीय बहन से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज
    क्राइम

    सगे भाई ने किया 15 वर्षीय बहन से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mandi Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद संवेदनशील और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के पर अपनी ही 15 वर्षीय सगी बहन के साथ जबरन दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ, जब तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया और जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

    पुलिस में दर्ज आधिकारिक शिकायत के अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को पिछले 2-3 महीनों से माहवारी (पीरियड्स) नहीं आ रही थी। बीते 30 मई को अचानक लड़की की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इससे घबराए परिजन उसे तुरंत चैकअप के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले गए। वहां डॉक्टरों ने जब लड़की की गहन जांच की तो सामने आई रिपोर्ट ने पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसका दी। डॉक्टरों ने लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि की।

    अस्पताल में हुए इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद जब परिजनों ने लड़की से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने रोते हुए आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि पिछले करीब 3-4 महीनों से उसका 14 वर्षीय सगा छोटा भाई ही घर में उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी भाई ने उसे धमका कर रखा था, जिसके कारण लोक-लाज और भाई के डर से वह अब तक खौफ में जी रही थी और किसी को कुछ नहीं बता पाई।

    इस गंभीर और संवेदनशील मामले की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना, मंडी ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी नाबालिग भाई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि पुलिस ने तत्परता से मामला दर्ज कर लिया है। चूंकि आरोपी भी नाबालिग है, इसलिए किशोर न्याय कानून के दायरे में रहकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस हर पहलू से इस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है, साथ ही गहरे सदमे से गुजर रही पीड़िता की विशेष काऊंसलिंग भी करवाई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.