Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»अमेरिकी रिफाइनरी से बड़ी डील के बाद रिलायंस के शेयर में आया उछाल
    व्यापार

    अमेरिकी रिफाइनरी से बड़ी डील के बाद रिलायंस के शेयर में आया उछाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टेक्सास के ब्राउनस्विले में एक नई तेल रिफाइनरी बनाने की योजना की घोषणा के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में रिलायंस के शेयरों की कीमत में एक प्रतिशत की वृद्धि हुई। दरअसल रिलायंस ने इस रिफाइनरी में निवेश किया है, जिसके बाद ट्रंप ने कहा कि यह देश में 50 वर्षों में पहली नई रिफाइनरी होगी और इसमें 300 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा।

    मार्केट में रिलायंस की स्थिति

    ट्रंप के इस बयान के बाद शुरुआती कारोबार में रिलायंस के शेयर में तेजी देखी गई। बीएसई पर रिलायंस के शेयर की कीमत 1.74 फीसदी तक बढ़कर 1,433.65 रुपये प्रति शेयर हो गई। इसके साथ ही एनएसई पर रिलायंस के शेयर की कीमत 1.8 फीसदी से बढ़कर 1,434 रुपये तक पहुंच गई। ब्लू-चिप इंडेक्स में अंकों के हिसाब से रिलायंस का योगदान सबसे अधिक रहा। इससे पहले रिलायंस के शेयरों में साल दर साल के आधार पर 10 फिसदी से अधिक की गिरावट आई है। हालांकि पिछले छह महीनों में शेयर में 1 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है, और पिछले तीन वर्षों में लगभग 31 फीसदी का रिटर्न दिया है।

    यह रही खास बात

    अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि कंपनी इस साल की दूसरी तिमाही में रिफाइनरी का शिलान्यास करेगी। इसके साथ ही उत्पादित तेल की बिक्री के लिए रिलायंस के साथ 20 साल का समझौता किया गया है। ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, कि अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग 50 वर्षों में नई अमेरिकी तेल रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउनस्विले में खोल रही है। इसके साथ ही उन्होंने निजी ऊर्जा कंपनी रिलायंस को इस जबरदस्त निवेश के लिए धन्यवाद कहा।

    ट्रंप के अनुसार यह रिफाइनिंग परियोजना अमेरिकी बाजारों को बढ़ावा देगी और दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरी होगी।
    ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास रिफाइनरी ने जून 2024 में घोषणा की थी कि यह प्रतिदिन लगभग 160,000 बैरल तेल प्रोसेस करने में सक्षम है और इसके लिए इसे आवश्यक परमिट मिल चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    HSBC ने 2026-27 के लिए GDP वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6% किया

    May 12, 2026

    Elon Musk के Grok की लोकप्रियता में बड़ी गिरावट, डाउनलोड घटकर 83 लाख पर पहुंचा AI चैटबॉट

    May 12, 2026

    WiFi राउटर के एंटीना को सीधा ऊपर की तरफ रखें या झुकाकर?…

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.