Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें
    • भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»PM मोदी को अपशब्द कहने वाली नाबालिग को राहत, दिल्ली पुलिस नहीं लेगी FIR पर एक्शन
    राष्ट्रीय

    PM मोदी को अपशब्द कहने वाली नाबालिग को राहत, दिल्ली पुलिस नहीं लेगी FIR पर एक्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली नाबालिग लड़की को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली पुलिस ने फैसला किया है कि इस मामले में दर्ज एफआईआर पर आगे की कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। दरअसल, विवाद बढ़ने के बाद आरोपी लड़की ने माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने अपनी उम्र 15 साल बताते हुए कहा था कि उसने प्रदर्शन स्थल पर अन्य लोगों के उकसावे में आकर यह गलती की थी। यह घटना 23 जुलाई की है। इस मामले में नोएडा पुलिस की ओर से पहले जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद मामला जांच के लिए दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में आरोपी लड़की प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलती दिखाई दे रही है।

    माफी मांगते हुए कहा था- मैं सिर्फ 15 साल की हूं…

    वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित लड़की ने एक माफी वाला वीडियो जारी किया था। उसने दावा किया था कि उसकी उम्र 15 वर्ष है और प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कुछ लोगों के प्रभाव में आकर उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं। उसने अपने बयान पर खेद भी जताया था। उसने वीडियो में कहा, मैंने बहुत गलत बोला था। मुझे इसका एहसास हो गया है और मैं तब तक माफी मांगूंगी, जब तक मुझे माफी नहीं मिल जाती। वहां बहुत से लोग थे, जो मुझे भड़का रहे थे। मेरे खिलाफ दर्ज एफआईआर गलत है। उसमें नाम, उम्र, पता गलत है। मुझे धमकियां दी जा रही हैं, दुष्कर्म करने की धमकी भी मिल रही है। मेरे घर पर पुलिस आती है। पुलिस मुझे ऐसे खोज रही जैसे मैंने कोई बड़ा क्राइम किया है। मैं यह सब नहीं झेल पा रही हूं। पीएम मोदी ने मुझे माफ कर दिया है, यह बहुत बड़ी बात है।

    PM मोदी ने कहा था- भटके हुए बच्चों को माफ करता हूं

    इस मामले में सोशल मीडिया पर नाबालिग के प्रति नरमी बरतने की मांग उठने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले शुक्रवार एक इंस्टाग्राम रील के जरिए बड़ा संदेश दिया था।

    प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह “भटके हुए बच्चों” को माफ करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सजा देना, अदालतों के चक्कर लगवाना या परेशान करना परिस्थितियों को नहीं बदलेगा। उन्होंने समाज से भी अपील की थी कि इन बच्चों को माफ कर आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए।

    मां ने PM मोदी से की अपील- बेटी को गोद ले लें

    लड़की की मां ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी बेटी को माफ कर महानता दिखाई है और उसे जीवनदान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया था कि उनकी बेटी के खिलाफ दर्ज FIR को वापस लेने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें। साथ ही उन्होंने कहा कि अब उनकी बेटी प्रधानमंत्री के संरक्षण में है। उन्होंने कहा कि अभी तक एफआईआर वापस नहीं हुई। मेरी विनती है कि एफआईआर वापस ले ली जाए।

    आरोपी लड़की की मां ने यह भी कहा था कि वह चाहती हैं कि पीएम मोदी उनकी बेटी को गोद ले लें और परिवार को रहने की एक सुरक्षित जगह दी जाए। लड़की के पिता का निधन हो चुका है। उन्होंने पीएम मोदी से यह भी अपील की कि नाबालिग बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

    क्या है पूरा मामला?

    पिछले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके की अगुवाई में हुए सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती नजर आई थी। इसके बाद नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि, लड़की ने बाद में सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली और अपनी कम उम्र का हवाला देते हुए कहा कि वह दूसरों के बहकावे में आ गई थी, उससे फिर कभी ऐसी गलती नहीं होगी। अब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर पर आगे कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें

    August 17, 2026

    Breaking News : बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन दिग्गजों के नाम

    August 17, 2026

    राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, ‘तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं’

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.