Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कर्मचारियों के दल-बदल को लेकर विवाद, खूनी अखाड़ा बना खाटू धाम, आपस में भिड़े गेस्ट हाउस संचालक, 3 गिरफ्तार
    • भारत का इकलौता शख्स, जिसके घर तक आती थी ट्रेन…
    • DTC का ‘जलदूत’ अभियान शुरू, दिल्ली में यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच बस टर्मिनलों पर मुफ्त ठंडा पानी…
    • सेवानिवृत्त बुजुर्ग को शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट से बनाया शिकार…
    • वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
    • छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट: डीआरजी के तीन जवान शहीद…
    • विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार को लेकर राज्यपाल रमेन डेका  द्वारा एक सराहनीय पहल 
    • बंगाल में काउंटिंग वाली जंग हार गईं दीदी, सुप्रीम कोर्ट के आगे सिब्बल की दलील फेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»सेवानिवृत्त बुजुर्ग को शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट से बनाया शिकार…
    क्राइम

    सेवानिवृत्त बुजुर्ग को शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट से बनाया शिकार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर-  राजधानी में ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर 80 वर्षीय सेवानिवृत्त टेक्निशियन से साढ़े 9 लाख रुपये ठग लिए गए। मामला रविशंकर विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी से जुड़ा है।

    हांडीपारा, एचएमटी चौक निवासी मनहरन टिकरिहा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक महिला ने खुद को रजनी शर्मा बताकर उनसे संपर्क किया और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक पैसे ऐंठती रही।

    पीड़ित ने बताया कि एक वर्ष पहले उन्होंने शादी के लिए दिल्ली के एक मैरिज ब्यूरो में संपर्क किया था। वहीं से उन्हें रजनी शर्मा नाम की महिला का नंबर मिला। 14 जून 2025 को महिला ने कॉल कर खुद को कोरबा निवासी और रेलवे से रिटायर्ड इंजीनियर बताया।

    इसके बाद महिला ने भरोसा जीतकर अलग-अलग बहानों से पैसे मांगना शुरू किया। 15 जून को शादी समारोह में आने का कहकर डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। तीन दिन बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर महिला के पटना में एक्सीडेंट का झांसा देकर फिर डेढ़ लाख रुपये इलाज के नाम पर ले लिए।

    इस तरह जालसाजों ने किस्तों में 9 जनवरी 2026 तक करीब साढ़े 9 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस दौरान महिला लगातार शादी का भरोसा दिलाती रही। लेकिन 10 मार्च के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया, तब जाकर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन रिश्तों और लेन-देन में सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पारिवारिक विवाद ने ले लिया खौफनाक रूप,परिवार करता था भाई-बहन से तुलना, नाराज बेटे ने कर दी मां की हत्या…

    May 1, 2026

    बिना बताए शादी में गई पत्नी को मारी गोली और फिर खुद को भी उड़ाया

    May 1, 2026

    खतरनाक कुत्तों के बीच छिपी चोरी के मामले में ‘वॉन्टेड’ महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने दबोचा

    May 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.