Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी आतंकवादी, मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किल
    • IAF जवान का परिवार पहलगाम हमले की बरसी से पहले तैयार कर रहा स्मारक..
    • झारखंड के तीन डैमों पर खुलेंगे 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…
    • क्या आप जानते हैं बहुत से लोग AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखते हैं जान लें कारण और रखने का तरीका…
    • दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…
    • शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…
    •  कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»IPL में रोहित ने तोड़ा धोनी का छक्कों का ‘महारिकॉर्ड’, सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का बनाया कीर्तिमान
    खेल

    IPL में रोहित ने तोड़ा धोनी का छक्कों का ‘महारिकॉर्ड’, सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का बनाया कीर्तिमान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Most Sixes Against Single IPL Opponent: इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा ने एक खास कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. छक्के लगाने के मामले में उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. रोहित अब IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही वो किसी एक IPL टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में किया.

    रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 26 गेंद खेलकर 35 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का भी निकला. बस एक सिक्स लगाते ही उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया.

    रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

    मुंबई बनाम दिल्ली मैच से पहले रोहित शर्मा और एमएस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50-50 सिक्स लगाए थे. DC के खिलाफ मैच में एक छक्का लगाते ही रोहित किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. अब रोहित ने दिल्ली टीम के खिलाफ 51 छक्के लगा दिए हैं, जबकि धोनी ने 50 सिक्स लगाए हैं.

    रोहित को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना पसंद रहा है. दिल्ली उन 2 टीमों में से एक है, जिसके खिलाफ ‘हिटमैन’ ने 1000 से अधिक आईपीएल रन बनाए हैं. DC के खिलाफ 38 मैचों में रोहित ने अब तक 1092 रन बना लिए हैं.

    किसी एक IPL टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बात करें तो यह क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 61 और कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 54 छक्के लगाए. इस फेहरिस्त में रोहित शर्मा अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

    • 61 सिक्स – क्रिस गेल (बनाम पंजाब किंग्स)
    • 54 सिक्स – क्रिस गेल (बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स)
    • 51 सिक्स – रोहित शर्मा (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)
    • 50 सिक्स – एमएस धोनी (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)

    एक और रिकॉर्ड के करीब रोहित

    रोहित शर्मा एक और खास कीर्तिमान रचने से केवल 11 रन दूर हैं. वो मुंबई इंडियंस के लिए 5,989 रन बना चुके हैं. वो पहले ही मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सनराइजर्स हैदराबाद की नजर चौथी जीत पर, दिल्ली के खिलाफ मुकाबला

    April 21, 2026

    मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी

    April 21, 2026

     अजेय पंजाब किंग्स के सामने हताश लखनऊ सुपर जायंट्स का दम

    April 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.